तरफ़ दारी  वार्ड संख्या 5 में गली में दोनों तरफ पुरानी खड़ंजा ईंट से बनी हुई नालियों के लिए पलासतर करा दिया गया


पीलीभीत :तहसील  कलीनगर ब्लाक पूरनपुर के क्षेत्र ग्राम पंचायत मल्लपुर खजुरिया में ग्राम प्रधान नंदरानी के पति शिवकुमार कर रहे हैं तरफ़ दारी 
वार्ड संख्या 5 में गली में दोनों तरफ पुरानी खड़ंजा ईंट से बनी हुई नालियों के लिए पलासतर करा दिया गया है।गली में इंन्टरलाकिंग ईंट बिछा दिया गया है। और नीचे पुरानी ईंट का खड़ंजा लगा था।उसी खड़ंजा ईंट से रोड़ा बना कर प्रयोग किया गया। बाकी ईंट का पता नहीं कहां लगाया गया है ।
लागत एक लाख से सवा लाख आई है। ग्राम प्रधान नंदरानी, प्रधानपति शिव कुमार द्वारा रूपए धन राशि 2.52000 निकाली गई है।
1. ब्रजपाल सक्सेना पिता श्री बाबूराम तथा   2. जान मोहम्मद पिता श्री नूर मोहम्मद ,3.धरमपाल सक्सेना निवासी ग्राम मल्लपुर आदि के घर की ओर जाने वाली गली में मिट्टी डलवा कर इंटर लॉकिंग ईंट नहीं लगवाया। और न ही खड़ंजा ईंट लगाई गई है।
ब्रज पाल , तथा जान मोहम्मद ने प्रधान पति शिव कुमार से कहा कि प्रधान जी इस गली में भी ईंट लगवाते हुए एक छोटी सी नाली का निर्माण भी करवा दो। इस पर प्रधान पति शिव कुमार जी ने उक्त लोगों से कहा कि तुमने कौन से हमारे लिए वोट डाले हैं , जो हम तुम्हारी नाली, और गली में ईंट लगवाएं। तुमने जिसके लिए वोट डाले हैं , उनसे कहो। ब्रज पाल ने अपने घर से गली वाली नाली तक का निर्माण लगभग 27 फुट लंबी नाली का निर्माण अपने निजी रूपये पैसे से कराया है। ब्रज पाल सक्सेना का कहना है कि प्रधान पति ने हमारे द्वारा बनाई गई नाली का कोई भी रूपया नहीं दिया है।

तहसील रिपोर्टर गुरदीप सिंह यूपी अब तक टीवी चैनल से।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।