सांसद ने प्रमुख सचिव को पत्र कर जांच कराए जाने के दिये निर्देश ।


मानक विहीन तरीके से कराया जा रहा गोदाम निर्माण कार्य 

सांसद ने प्रमुख सचिव को पत्र कर जांच कराए जाने के दिये निर्देश ।

खबर यूपी के सीतापुर से है जहाँ गन्ना विकास परिषद रामगढ़ सीतापुर द्वारा अधोमानक तरीके से गोदाम का निर्माण कार्य कराया जा रहा है।मामले में ग्रामीणों ने सांसद से शिकायत कराकर जॉच कराए जाने की बात कही सांसद अशोक रावत ने मामले को संज्ञान में लेते हुए प्रमुख सचिव गन्ना को पत्र जारी करते हुए जॉच कराए जाने के दिशा निर्देश दिए है।

जानकारी के मुताबिक गन्ना विकास परिषद रामगढ़ द्वारा अधोमानक तरीके से कृषि योग्य भूमि पर गोदाम निर्माण कार्य कराया जा रहा है।उक्त भूमि का श्रेणी परिवर्तन भी नही कराया गया।सांसद अशोक कुमार रावत ने मामले को संज्ञान में लेते हुए प्रमुख सचिव गन्ना को पत्र जारी करते हुए उच्च स्तरीय कमेटी बनाकर कार्य मे प्रयुक्त समस्त सामग्री की राजकीय टेस्टिंग लैब से जांच कराए जाने के निर्देश दिए।साथ ही काम कर रही फर्म का भुगतान जॉच पूरी होने तक रोके जाने के निर्देश दिए।तथा जांच के समय मुझे अथवा मेरे प्रतिनिधि को सूचित करने का कष्ट करें व मामले में कृत कार्यवाही से भी अवगत कराएं।
संवाददाता अनुज अग्निहोत्री यू पी अब तक टीवी

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।