ऐसे कर्म करें कि अंत समय में हम हंसें , जग रोये-----साध्वी स्वामी मैत्री गिरि जी महाराज।


अबतक टीवी की विशेष पेशकश                                  ऐसे कर्म करें कि अंत समय में हम हंसें , जग रोये-----साध्वी स्वामी मैत्री गिरि जी महाराज।                                            बिजनौर से मुनीश उपाध्याय के साथ सहयोगी अशोक कुमार की विशेष रिपोर्ट।                            बिजनौर:-जनपद बिजनौर‌ के धामपुर नगर में चल रही सात दिवसीय भागवत कथा में साध्वी स्वामी मैत्री गिरी जी महाराज ने कहा है कि जब मनुष्य का जन्म होता है उस समय मनुष्य रोता है और सारा जग हसंता है। परन्तु इंसान को संसार में आकर समाज के प्रति इस प्रकार अच्छे कर्म करने चाहिये कि जब हम इस संसार से जायें तो हम हसें और संसार हमारे वियोग में हमारे कर्मों को याद करके रोए। उन्होंने आगे कहा है कि यह मनुष्य की योनी केवल एक बार मिलती है। मनुष्य को अपने सद्कर्मों से इस मानव योनी को प्रभु की भक्ति एवं मानव  की सेवा में व्यतीत करके इस संसार से विदाई लेनी चाहिये। रामायण, गीता, सहित चारों वेदों में कहा गया है कि अंत समय में मनुष्य के साथ कुछ भी सांसारिक वस्तु साथ नहीं जाती है, मनुष्य के सद्कर्म ही एक ऐसी वस्तु है जिसे इस संसार से जाते समय मनुष्य संसार में छोड़ कर जाता है  और साथ लेकर भी जाता‌ है, सद्कर्म ही एक मात्र ऐसा अनमोल रत्न‌ है जो मनुष्य के जीवन में भी उपयोगी है और मृत्यु के बाद भी उपयोगी है। जिस प्रकार घर में किसी विशेष मेहमान को आमंत्रित करने पर मेहमान के आने से पुर्व अपने घर की साफ सफाई घर की साज सज्जा की जाती है उसी प्रकार  मनुष्य को प्रभू का  सानिन्ध्य प्राप्त करने के लिये प्रभु को अपने जीवन में आमंत्रित करने से पुर्व अपने मन रूपी घर की साफ सफाई और साथ सज्जा करनी चाहिए तभी मनुष्य प्रभु के सानिध्य को प्राप्त किया जा सकता है। उन्होंने आगे कहा है कि यह आवश्यक नहीं है कि मनुष्य जीवन में  प्रभु के स्वागत में छप्पन भोग ही बनाये जाने का आडम्बर किया जाये। प्रभू तो केवल मात्र प्रेम और भावना के भूखें हैं। भगवान श्री कृष्ण द्वारा महात्मा विदुर के घर बथ्वें का साग खाया जाना और भगवान श्री प्रभू रामचंद्र जी द्वारा भिलनी के घर बेरों का खाया जाना इसके उदाहरण हैं। साध्वी मैत्री गिरि  महाराज जी आज धामपुर नगर में स्थित शुभम् मंड़प में भागवत कथा के दौरान पंडाल में उपस्थित भक्त जनों को संबोधित कर रहीं थीं। इस अवसर पर काफी संख्या में महिलाएं एवं पुरूष उपस्थित रहें

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।