नाली का निर्माण शुरू नही हुआ तो बड़ा आंदोलन होगा ।
नाली का निर्माण शुरू नही हुआ तो बड़ा आंदोलन होगा ।
दोनों घटनाओं में पुलिस ने धारा 363, 366 के तहत मुकदमा कायम कर मामले की छानबीन कर रही है।
अफज़ल गनी की रिपोर्ट ब्लॉक कोपागंज से जनपद मऊ
कोपागंज । स्थानीय थाना क्षेत्र के दो गांवों में नाबालिग किशोरी को बहला फुसलाकर भगा ले जाने के आरोप में दो लोगों के खिलाफ पुलिस ने नामजद मुकदमा दर्ज किया है। दोनों घटनाओं में पुलिस ने धारा 363, 366 के तहत मुकदमा कायम कर मामले की छानबीन कर रही है।
स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम फैजुल्लाहपुर में एक महिला ने अपनी नाबालिग पुत्री को बहला फुसलाकर भगा ले जाने के आरोप में गांव के ही रुपचंद पुत्र सुक्खू राम नामक युवक के खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। किशोरी 25 मई 2022 को रात्रि दस बजे शौच करने की बात कहकर घर से निकली थी। लेकिन उसके वापस न लौटने पर परिजनों ने काफी खोजबीन की। खोजबीन के दौरान पता चला कि उक्त किशोरी को गांव का ही युवक रुपचंद बहला फुसलाकर भगा ले गया है।
दूसरी घटना स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम टंड़ियांव की है जिसमें अल्पवयस्क किशोरी के पिता ने अपनी नाबालिग पुत्री 15 वर्ष को शादी का झांसा देकर, बहला फुसलाकर भगा ले जाने के आरोप में ग्राम रणबीरपुर , सरायलखंसी निवासी विजय पुत्र महावीर नामक युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। घटना 11 सितम्बर 2022 सायं 4 बजे की है।
----------------_------------------
कोपागंज ।स्थानीय थानांतर्गत ग्राम शाहपुर निवासिनी एक महिला ने गांव के एक परिवार के 6 लोगों के खिलाफ पुरानी रंजिश को लेकर गालियां देने, मारने पीटने तथा जान से मारने की धमकी देने के आरोप में कोपागंज थाने में नामजद मुकदमा कायम कराया है।
स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम शाहपुर निवासिनी श्रीमती ऊषा देवी पत्नी महेंद्र यादव ने शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाया है कि दिनांक 12 सितम्बर 2022 को सायं चार बजे वह अपने घर के दरवाजे पर बैठी थी कि पुरानी रंजिश को लेकर गांव के ही कान्ता यादव पुत्र बहादुर अपनी पत्नी गुड्डी, पुत्री कंचन, ब्यूटी व अंजनी तथा अपने लड़के अशोक के साथ एक राय होकर आए और भद्दी गालियां देने लगे। मना करने पर लाठी डंडों से मारने पीटने लगे। बचाव के लिए जब घर के अंदर भागी तो उक्त आरोपी घर में घुसकर मारने पीटने लगे तथा मेरी लड़की अनीता को भी मारे पीटे। तथा जाते जाते जान से मारने की धमकी भी दे रहे थे।
पीड़िता की तहरीर पर मुकामी पुलिस ने 6 लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज करते हुए मामले की जांच कर रही है।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
नाली का निर्माण शुरू नही हुआ तो बड़ा आंदोलन होगा ।
स्थानीय समाजवादी पार्टी के कैम्प कार्यालय पर समाजवादी पार्टी की एक बैठक बुधवार को सम्पन्न हुयी
संवाददाता क्षत्रपाल मौर्य यूपी अब तक न्यूज़ की खास रिपोर्ट योगी सरकार में विद्यालयों के हाल बुरे
Leave a Comment: