अफज़ल गनी की रिपोर्ट ब्लॉक कोपागंज से जनपद मऊ
स्थानीय समाजवादी पार्टी के कैम्प कार्यालय पर समाजवादी पार्टी की एक बैठक बुधवार को सम्पन्न हुयी
नाली का निर्माण शुरू नही हुआ तो बड़ा आंदोलन होगा ।
अफज़ल गनी की रिपोर्ट ब्लॉक कोपागंज से जनपद मऊ
कोपागंज मऊ । क्षेत्र के ग्राम सरवा सगड़ा में लगाये जा रहे खड़ंजे के साथ नाली का निर्माण होना था । लेकिन नाली की बजाय सिर्फ खड़ंजा ही लगाया जा रहा है । इससे ग्रामीण काफी खिन्न व परेशान है ,इसे लेकर ग्रामीणों ने बुधवार को ब्लाक अधिकारियों व कर्मचारियों के विरुद्ध जमकर नारेवाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया । सभी का कहना था कि नाली न बनने से बरसात के अलावा घरो का गन्दा पानी सड़क पर इकट्ठा हो रहा है जिससे गन्दगी फैली हुई है । यही नही उक्त गन्दे पानी से उठने वाली दुर्गन्ध से सभी का घरो में बैठना खाना भी मुश्किल हो गया है । चेताया कि अगर अविलम्ब नाली का निर्माण शुरू नही हुआ तो बड़ा आंदोलन होगा ।
कोपागंज ब्लाक के ग्राम पंचायत सरवा सगड़ा में रास्ते का विवाद काफी दिनों से चल रहा था । गांव के श्यामा यादव पुत्र विश्वनाथ यादव ने बताया कि उक्त मामला उपजिलाधिकारी सदर के सज्ञान में भी है । जबकि उक्त रास्ते मैं रास्ते के साथ-साथ नाली भी बनाया जाना था लेकिन ब्लॉक के अधिकारियों कर्मचारियों की लापरवाही के चलते नाली न बनाकर सिर्फ रास्ते का ही निर्माण किया जा रहा है जिससे ग्रामवासी काफी असंतुष्ट हैं । ग्रामीणों का कहना है कि उक्त नाली ना बनने के चलते बरसात के पानी के अलावा घरों का गंदा पानी पूरे रास्ते पर जगह जगह इकट्ठा हो जमा है जिस पर पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है । यही नहीं इस बारिश के मौसम में तमाम संक्रमित बीमारियां फैल रही हैं जबकि उक्त गंदे पानी से उठने वाली दुर्गंध से घरों में बैठना व खाना मुश्किल हो गया है । इस बात की बार-बार शिकायत ग्राम पंचायत से लेकर क्षेत्र पंचायत व ब्लाक के अधिकारियों से करने के बावजूद भी इस पर कोई ध्यान नहीं दे रहा है । अगर अभिलंब नाली का निर्माण शुरू नहीं किया गया तो हम सभी ग्रामीण सड़कों पर उतर कर आंदोलन करेंगे । प्रदर्शन करने वालो में सुमन,गीता, रमावती, मंगली,रीना, मीना, अरविंद, सहित अनेको रही ।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
स्थानीय समाजवादी पार्टी के कैम्प कार्यालय पर समाजवादी पार्टी की एक बैठक बुधवार को सम्पन्न हुयी
संवाददाता क्षत्रपाल मौर्य यूपी अब तक न्यूज़ की खास रिपोर्ट योगी सरकार में विद्यालयों के हाल बुरे
लखनऊ सपा विधायकों के घर पुलिस का पहरा। लखनऊ में आज सपा विधायक प्रदर्शन करने जा रहे थे।
Leave a Comment: