स्थानीय समाजवादी पार्टी के कैम्प कार्यालय पर समाजवादी पार्टी की एक बैठक बुधवार को सम्पन्न हुयी


अफज़ल गनी की रिपोर्ट ब्लॉक कोपागंज से जनपद म‌ऊ 

कोपागंज। स्थानीय समाजवादी पार्टी के कैम्प कार्यालय पर समाजवादी पार्टी की एक बैठक बुधवार को सम्पन्न हुयी। इस बैठक की अध्यक्षता समाजवादी पार्टी के पूर्व अध्यक्ष शैलेन्द्र यादव साधु ने किया। इस बैठक में समाजवादी पार्टी विधायकों के विधानसभा पर धरने को पुलिस प्रशासन ने सफल नहीं होने देने तथा सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के आवास के बाहर भारी पुलिस बल तैनात करने और सपा विद्यायकों को नजर बंद करने की निंदा किया गया।बैठक को सम्बोधित करते हुए शैलेन्द्र यादव साधु ने कहा की  महंगाई भत्ता, कानून व्यवस्था, बेरोजगारी, महिला उत्पीड़न सहित कई मुद्दों को लेकर समाजवादी पार्टी के विधायक बुधवार को विधानभवन स्थित चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर धरना प्रदर्शन करने वाले थे. लेकिन, पुलिस प्रशासन ने और योगी सरकार की तानासाही रवैये के चलते  समाजवादी पार्टी के विधायकों को उनके घरों पर नजरबंद कर विधानभवन तक नहीं पहुंचने दिया। जिसकी हमलोग घोर निंदा कर रहे है। योगी सरकार जनता की आवाज को दबाने का कार्य कर रही है। पुलिस द्वारा  विधायकों को नजरबंद कर रही है और आवास से निकलने से रोकने का काम किया जा रहा है. यह लोकतंत्र की हत्या है। जनता इसको कत्तई बर्दाश्त नहीं करेगी। समाजवादी पार्टी इस लड़ाई को गाँवो के चौराहो चट्टियों तक ले जाएगी। इस बैठक में बन्ने खान सुभाष चौहान योगेश तिवारी ,प्रवीण चौरसिया ,अशोक यादव पंकज राय आदि लोग उपस्थित रहे

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।