जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने एक  साथ थाना कोपागंज में की समाधान दिवस में जन सुनवाई


अफज़ल गनी की रिपोर्ट ब्लॉक कोपागंज से जनपद म‌ऊ 
फोटो 

जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने एक  साथ थाना कोपागंज में की समाधान दिवस में जन सुनवाई


राजस्व संबंधी मामलों में पुलिस के साथ संयुक्त टीम बनाकर मौके पर जाकर तत्काल निस्तारण के दिए निर्देश

कोपागंज मऊ ।  जिलाधिकारी  अरुण कुमार ने पुलिस अधीक्षक  अविनाश पांडेय के साथ महीने के दूसरे शनिवार को थाना समाधान दिवस पर थाना कोपागंज में जन सुनवाई की। उन्होने एक-एक करके सभी शिकायतकर्ताओ की शिकायतें सुनी एवं मौके पर राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम बनाकर सभी शिकायतो के  निस्तारण के निर्देश दिए। कुछ मामलों में पुलिस एव लेखपाल की संयुक्त टीम को तत्काल निस्तारण हेतु मौके पर रवाना भी किया। इस दरम्यान कुल 9 मामले आये थे जिसमें 3 पुलिस व 6 राजस्व से सम्बंधित थे । मौके पर ही पुलिस से जुड़े 3 मामलों का निस्तारण हो गया ,जबकि राजस्व से जुड़े 1 प्रार्थना पत्र भी निस्तारण हो गया । शेष अन्य 5 मामलों में पुलिस व राजस्व की टीम मौके पर रवाना हो गयी ।
जन सुनवाई के दौरान अधिकतर मामले राजस्व से जुड़े थे, जिनके तत्काल निस्तारण के लिए जिलाधिकारी ने संबंधित क्षेत्र के लेखपालों को पुलिस के साथ मौके पर जाकर निस्तारित करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने सभी लेखपालों एवं पुलिस को संयुक्त टीम बनाकर थानों पर आने वाली राजस्व एवं अन्य सभी शिकायतों को पूरी ईमानदारी से निस्तारण कराए । जबकि इस दरम्यान  कुल 9 प्रार्थना पत्र आये जिसमे 3 पुलिस व अन्य 6 राजस्व से सम्बंधित थे । पुलिस से जुड़े 3 व राजस्व से जुड़े 1 मामले का मौके पर ही निस्तारण हो गया । थाना कोपागंज में जन सुनवाई के दौरान तहसीलदार सदर संजीव यादव एवं सीओ  घोसी  उमाशंकर उत्तम भी मौजूद थे।जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि शिकायतो का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण ढंग से करे, जिससे दोनों पक्ष निस्तारण से संतुष्ट हो।
        इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अविनाश पांडेय के अलावा संबंधित थाने के थानाध्यक्ष अमित कुमार मिश्रा, एसआई गंगासागर मिश्रा के अलावा सभी अधिकारी एवं क्षेत्र के सभी कानूनगो व लेखपाल मौके पर उपस्थित थे।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।