कन्नौज। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने संगठन को मजबूत करने की कवायद तेज कर दी है। इसी क्रम में मंगलवार को मकरंद नगर स्थित गेस्ट हाउस में जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से संगठन सृजन अभियान के तहत बैठक आयोजित की गई। जिला कांग्रेस अध्यक्ष साकिर हुसैन के नेतृत्व में हुई बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक सक्रिय और मजबूत बनाने पर मंथन किया गया।
बैठक में मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ के पूर्व विधायक एवं कन्नौज पर्यवेक्षक विकास उपाध्याय और प्रदेश प्रभारी शरद मिश्रा मौजूद रहे। इसके अलावा कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष, विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी, शहर अध्यक्ष और पार्टी के प्रमुख कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
मुख्य अतिथि विकास उपाध्याय ने कहा कि संगठन सृजन अभियान का उद्देश्य कांग्रेस को जमीनी स्तर पर मजबूत करना है। इसके लिए ब्लॉक अध्यक्षों से लेकर बूथ अध्यक्षों तक कार्यकर्ताओं से संवाद किया जाएगा और संगठन की स्थिति की जानकारी लेकर आवश्यक रणनीति तैयार की जाएगी।
उन्होंने बताया कि पार्टी की ओर से आवेदन पत्र भी जारी किया गया है। संगठन में जिम्मेदारी निभाने के इच्छुक कार्यकर्ता और पदाधिकारी इसके माध्यम से अपना आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर संगठन को मजबूत करने में जुटने का आह्वान किया।
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी संगठन को बूथ स्तर तक सक्रिय करने की तैयारी कर रही है। बैठक में संगठन विस्तार, कार्यकर्ताओं की सक्रियता और आगामी चुनाव की तैयारियों को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा हुई।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए
Facebook,
Instagram,
Twitter
पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे
YouTube
चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
Leave a Comment: