जौनपुर जनपद के मड़ियाहूं नगर पंचायत द्वारा बुधवार को भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। भव्य तिरंगा यात्रा की अगुवाई अपर
जौनपुर जनपद के मड़ियाहूं नगर पंचायत द्वारा बुधवार को भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। भव्य तिरंगा यात्रा की अगुवाई अपर
जौनपुर जनपद के मड़ियाहूं नगर पंचायत द्वारा बुधवार को भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। भव्य तिरंगा यात्रा की अगुवाई अपर
ब्रेकिंग न्यूज
जौनपुर जनपद के मड़ियाहूं नगर पंचायत द्वारा बुधवार को भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। भव्य तिरंगा यात्रा की अगुवाई अपर जिलाधिकारी अजय कुमार अंबुष्ट एवं नगर अध्यक्ष रुकसाना कमाल फारुकी और अधिशासी अधिकारी चंदन सिंह गौड़ ने किया। भव्य तिरंगा यात्रा में स्कूली बच्चों ने बढ़ चढ़कर अपनी भागीदारी किया। इस भव्य तिरंगा यात्रा में देश के लिए जज्बा और जोश खूब दिखाई पड़ा। हाथों में तिरंगा और भारत माता की जय घोष के साथ डेढ़ किलोमीटर लंबी बच्चों की श्रृंखला आगे बढ़ी तो अपर जिलाधिकारी ने शानदार तिरंगा यात्रा के लिए अध्यक्ष रूकसाना को बधाई दिया।
मड़ियाहूं नगर में 12 अगस्त यानी बुधवार की सुबह 9:00 बजे विवेकानंद इंटर कॉलेज के रामलीला मैदान से नगर पंचायत द्वारा तिरंगा यात्रा की शुरूआत किया गया। अपर जिलाधिकारी अजय कुमार अंविष्ट, नगर अध्यक्ष रुकसाना कमाल फारुकी एवं अधिशासी अधिकारी चंदन सिंह गौड़ हाथों में बड़ी-बड़ी तिरंगा लेकर हवा में लहराते हुए एक-एक पग मानो नापते हुए आगे बढ़े। पीछे से सैकड़ो बच्चों की भारत माता की जय, मेरी तिरंगा मेरा अमर रहे की गगन चुंभी नारों से गूंजने लगा। नगर पंचायत द्वारा निकाली गई यह भव्य तिरंगा यात्रा लगभग डेढ़ किलोमीटर लंबी रहीं है। इस दौरान बीच में प्रतीकात्मक रूप से रथ पर सवार भारत माता एक अलग सतरंगी छटा बिखेर रही थी।
एमए जौहर सेकेंडरी स्कूल, बीडी चिल्ड्रेन स्कूल, चिल्ड्रेन गाइड हायर सेकेंडरी स्कूल, मदरसा जौहरूल उलूम विद्यालय की एक-एक बच्चों के हाथों में लहराता तिरंगा आजादी की अमृत महोत्सव को याद कर कह रहा हो की तिरंगा हमारी शान है और भारत की पहचान है।
अपर जिलाधिकारी अजय कुमार अंबुष्ट ने कहा की इतनी भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप में तिरंगा यात्रा में बच्चों समेत सभी लोगों ने नगर अध्यक्ष रुकसाना की देख रेख में यात्रा निकाली गई। इसमें अपने देश के प्रति निष्ठा और जोश देखने को मिला। इसके लिए सभी बधाई के पात्र हैं।
भव्य तिरंगा यात्रा के समापन के बाद नगर अध्यक्ष रुकसाना कमाल फारुकी ने यात्रा में शामिल सभी बच्चों-बच्चियों, अभिभावकों, प्रबंधको, नगर के सफाई कर्मियों, कर्मचारियों, पत्रकारों, सभासदों, पूर्व सभासदों, नगरवासियों का आभार व्यक्त करते हुए शुक्रिया कहा, उन्होंने कहा कि आप सभी ने मिलकर भव्य तिरंगा यात्रा को सफल ही नहीं सफलता की सीढ़ी पर चढ़ाकर अपना भव्य योगदान दिया। इसके लिए सभी को बहुत-बहुत बधाई।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

अब तक टीवी न्यूज़ चैनल
भानु प्रताप दीक्षित अबतक टीवी के ऑफिस में कार्यरत हैं। उन्हें पत्रकारिता में 6 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे सीनियर को-एडिटर के पद पर अपनी जिम्मेदारियाँ निभा रहे हैं।
जौनपुर जनपद के मड़ियाहूं नगर पंचायत द्वारा बुधवार को भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। भव्य तिरंगा यात्रा की अगुवाई अपर
जौनपुर।* गुम मोबाइल की तलाश में परेशान लोगों के लिए जौनपुर पुलिस ने बड़ी राहत दी है। साइबर क्राइम थाना/सेल और विभिन्न थानों की
जौनपुर।* स्वतंत्रता दिवस के पहले जिले में ‘हर घर तिरंगा अभियान’ को गति देने के लिए मंगलवार को राष्ट्रीय ध्वज वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। विकास भवन समेत
Leave a Comment: