*हर घर तिरंगा से गूंजेगा जौनपुर, स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्ति का रंग चढ़ाने की तैयारी*
*विकास भवन में अधिकारियों-कर्मचारियों को बांटे गए राष्ट्रीय ध्वज, प्रतिष्ठानों और घरों पर तिरंगा फहराने की अपील*
*जौनपुर।* स्वतंत्रता दिवस के पहले जिले में ‘हर घर तिरंगा अभियान’ को गति देने के लिए मंगलवार को राष्ट्रीय ध्वज वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। विकास भवन समेत विभिन्न विभागों में जिला खादी एवं ग्रामोद्योग अधिकारी सतीश चंद्र गुप्ता ने अधिकारियों और कर्मचारियों को राष्ट्रीय ध्वज वितरित किए।
कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने तिरंगे के प्रति सम्मान और गौरव की भावना व्यक्त की। साथ ही आमजन से 15 अगस्त को अपने-अपने घरों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराकर स्वतंत्रता दिवस के उत्सव में भागीदारी की अपील की गई।
विभाग द्वारा वित्तपोषित इकाइयों और संबंधित प्रतिष्ठानों को भी अपने संस्थानों पर तिरंगा लगाने के लिए प्रेरित किया गया। अधिकारियों ने कहा कि अभियान का उद्देश्य केवल घरों पर तिरंगा फहराना नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक में देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता और राष्ट्रध्वज के सम्मान की भावना को मजबूत करना है।
प्रशासन की इस पहल से स्वतंत्रता दिवस के पहले जिले में देशभक्ति का माहौल बनाने और ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए
Facebook,
Instagram,
Twitter
पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे
YouTube
चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
Leave a Comment: