*तिरंगे के रंग में रंगे परिषदीय विद्यालय, बच्चों ने दिखाया देशप्रेम का जज्बा*
*हर घर तिरंगा अभियान के तहत रंगोली, चित्रकला और मेहंदी प्रतियोगिताओं में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा, राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान का लिया संकल्प*
*जौनपुर।* स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर शासन के निर्देश पर जिले के परिषदीय विद्यालयों में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत मंगलवार को विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन उत्साह और देशभक्ति के माहौल में किया गया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी समीर के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रमों में छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी रचनात्मक प्रतिभा के जरिए राष्ट्रप्रेम की अनूठी झलक पेश की।
विद्यालयों में बच्चों ने तिरंगे झंडे तैयार करने के साथ ही तिरंगा रंगोली, फूल-पत्तियों से आकर्षक रंगोली, कला एवं चित्रकला तथा मेहंदी प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया। तिरंगे के तीन रंगों से सजी रंगोलियां और विद्यार्थियों द्वारा बनाई गई कलाकृतियां विद्यालय परिसरों में आकर्षण का केंद्र रहीं।
कार्यक्रम के दौरान बच्चों में खासा उत्साह नजर आया। छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रस्तुतियों और रचनात्मक कार्यों के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, अखंडता और तिरंगे के प्रति सम्मान का संदेश दिया। शिक्षकों ने विद्यार्थियों को राष्ट्रीय ध्वज के महत्व, उसके सम्मान और देश के प्रति नागरिकों के कर्तव्यों की जानकारी दी।
‘हर घर तिरंगा’ अभियान के जरिए बच्चों को देशभक्ति और राष्ट्रीय गौरव की भावना से जोड़ने का प्रयास किया गया। जिले के विभिन्न परिषदीय विद्यालयों में आयोजित इन कार्यक्रमों ने विद्यालयों के माहौल को देशभक्ति के रंग में रंग दिया।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए
Facebook,
Instagram,
Twitter
पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे
YouTube
चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
Leave a Comment: