आजादी के अमृत रंग: शमसाबाद में उमड़ा देशभक्ति का महासैलाब, तिरंगे के रंग में रंगा पूरा कस्बा.
फर्रुखाबाद,
नपुर पुलिस द्वारा परिवार परामर्श का सफल आयोजन* *▪️आपसी मनमुटाव भुलाकर 02 परिवार
*प्रेस नोट*
*दिनांक-11.08.2026, जनपद जौनपुर*
*▪️महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन जौनपुर पुलिस द्वारा परिवार परामर्श का सफल आयोजन*
*▪️आपसी मनमुटाव भुलाकर 02 परिवार एक साथ रहने को हुए सहमत।*
शासन की मंशानुरूप एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जौनपुर व अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण की प्राथमिकताओं के अंतर्गत आज दिनांक-11.08.2026 को जनपद जौनपुर में महिला सशक्तिकरण एवं पारिवारिक सौहार्द को बढ़ावा देने के उद्देश्य से *परिवार परामर्श* का आयोजन किया गया। इस विशेष सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य समाज में महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को सुदृढ़ करना तथा घरेलू विवादों के कारण बिखर रहे परिवारों को आपसी संवाद के माध्यम से पुनः जोड़ना है। मिशन शक्ति केंद्रों के माध्यम से इस प्रकार के आयोजनों का उद्देश्य महिलाओं के प्रति हिंसा, प्रताड़ना व घरेलू विवादों में प्रभावी कमी लाना तथा उनके लिए एक सुरक्षित माहौल में संवाद स्थापित करना है।
इस सम्मेलन के दौरान महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन की टीम और अनुभवी काउंसिलरों द्वारा अथक और सराहनीय प्रयास किए गए। टीम ने पारिवारिक विवादों और आपसी मतभेदों से जूझ रहे कई जोड़ों व उनके परिजनों की काउंसलिंग की। काउंसलर द्वारा दी गई समझाइश और सकारात्मक मध्यस्थता के परिणामस्वरूप आज 02 विभिन्न परिवार अपने पुराने मनमुटाव, आपसी कड़वाहट और विवादों को पूरी तरह भुलाकर पुनः एक साथ प्रेमपूर्वक रहने के लिए सहर्ष तैयार हो गए।
सहमति बनने के उपरांत, प्रभारी महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन, जनपद जौनपुर की अगुवाई में, समस्त पुलिस टीम, सम्मानित काउंसलर तथा दोनों पक्षों के परिवारजनों की उपस्थिति में 02 परिवारों/महिलाओं की विदाई कराई गई। पुलिस प्रशासन द्वारा परिवारों को सुखद भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

अब तक टीवी न्यूज़ चैनल
भानु प्रताप दीक्षित अबतक टीवी के ऑफिस में कार्यरत हैं। उन्हें पत्रकारिता में 6 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे सीनियर को-एडिटर के पद पर अपनी जिम्मेदारियाँ निभा रहे हैं।
फर्रुखाबाद,
आमोद कुमार कमासिन/बांदा।
अर्जुन रौतेला आगरा।
Leave a Comment: