फर्रुखाबाद,



आजादी के अमृत रंग: शमसाबाद में उमड़ा देशभक्ति का महासैलाब, तिरंगे के रंग में रंगा पूरा कस्बा.

समाचार समसाबाद ऐ वी इंटर कॉलेज से ब्लॉक परिसर तक गूंजे भारत माता की जय के नारे; सैकड़ों स्कूली बच्चों, युवाओं और मातृशक्ति ने हाथों में तिरंगा लेकर रचा इतिहास।
स्वतंत्रता दिवस के पावन राष्ट्रीय पर्व से ठीक पहले शमसाबाद की ऐतिहासिक धरती पर राष्ट्रप्रेम का एक ऐसा अनूठा और भव्य नजारा देखने को मिला, जिसे देखकर हर नागरिक का सीना गर्व से चौड़ा हो गया। कस्बे के ऐवी इंटर कॉलेज से निकाली गई विशाल तिरंगा यात्रा ने पूरे क्षेत्र को पूरी तरह से देशभक्ति के रंग में सराबोर कर दिया। सुबह से ही हाथों में तिरंगा थामे बच्चों और युवाओं का जोश देखते ही बन रहा 
इस ऐतिहासिक और गौरवमयी यात्रा का विधिवत शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा जिला अध्यक्ष फतेहचंद वर्मा ने हरी झंडी दिखाकर किया।
इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि तिरंगा हमारी आन, बान और शान का प्रतीक है। आज शमसाबाद की सड़कों पर उमड़ा यह जनसैलाब इस बात का प्रमाण है कि हर भारतीय के दिल में राष्ट्र के प्रति अगाध प्रेम है। गगनभेदी नारों से गूंज उठीं शमसाबाद की गलियां
यात्रा जैसे ही आगे बढ़ी, पूरा वातावरण देशप्रेम के रंग में डूब गया।
सैकड़ों की संख्या में स्कूली छात्र-छात्राएं कतारबद्ध होकर हाथों में तिरंगा लिए चल रहे थे।
"भारत माता की जय" और "वंदे मातरम" के नारों से पूरा शमसाबाद कस्बा लगातार गूंजता रहा। भाजपा के जिला एवं मंडल स्तर के तमाम बड़े पदाधिकारी और कर्मठ कार्यकर्ता आम जनता के साथ कदम-से-कदम मिलाकर चलते रहे थे,
मुख्य मार्ग से होती हुई ब्लॉक परिसर पहुंची यात्रा राष्ट्रगान से समाप्त.
कस्बे की प्रमुख और मुख्य चौराहों से गुजरते हुए इस विशाल तिरंगा यात्रा का स्वागत स्थानीय दुकानदारों और नागरिकों ने पुष्प वर्षा करके किया.
यात्रा अपने निर्धारित रूट से होते हुए शमशाबाद ब्लॉक परिसर पहुंची.
परिसर में सभी उपस्थित लोगों ने एक साथ खड़े होकर अत्यंत सम्मान के साथ राष्ट्रीय गान गाया जिसके बाद ऐतिहासिक कार्यक्रम का गरिमापूर्ण समापन हुआ।
कार्यक्रम के निवेदक और वरिष्ठ भाजपा नेता पूर्व चेयरमैन विजय गुप्ता ने इस मुख्य सफल आयोजन पर सभी का आभार ब्यक्त किया उन्होंने बड़े गर्व के साथ कहा.
इस विशाल तिरंगा यात्रा को निकालने का हमारा एकमात्र  उद्देश्य हमारी आने वाली नई पीढ़ी के कोमल मानो में देशभक्ति की भावना को कूट-कूट कर भरना है हम चाहते हैं कि हमारे बच्चे राष्ट्रीय गौरव और देश के प्रति अपने कर्तव्य व सम्मान को समझें और एक सजग नागरिक बने।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।