कोर्रही में ‘इलाज’ के नाम पर खेल! बिना डिग्री-लाइसेंस क्लीनिक और मेडिकल स्टोर चलाने का आरोप सीएमओ से कार्रवाई की लगाई गुहार
आमोद कुमार
अर्जुन रौतेला आगरा।
अर्जुन रौतेला आगरा। अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा के तत्वावधान में मंगलवार को होटल पीएल पैलेस, संजय प्लेस में ‘हमारा मायका’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सावन की मस्ती और मायके की यादों से सराबोर कार्यक्रम में महिलाओं ने लोकगीत, मल्हार, कजरी और नृत्य की प्रस्तुतियों से समां बांध दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. कुसुम चतुर्वेदी ने की।
कार्यक्रम का शुभारंभ मां शारदे एवं भगवान महर्षि परशुराम के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। अतिथियों का स्वागत ममता पचौरी ने किया।
महासभा की अध्यक्ष डॉ. मधु भारद्वाज ने कहा कि सावन माह में हरियाली तीज और रक्षाबंधन जैसे पर्व भारतीय नारी के जीवन में विशेष महत्व रखते हैं। इन अवसरों पर मायके की यादें और भी गहरी हो जाती हैं। लोकगीत, मल्हार और कजरी के माध्यम से महिलाएं अपनी भावनाओं को सखियों के साथ साझा करती हैं। ऐसे आयोजन भारतीय संस्कृति, परंपराओं और पारिवारिक रिश्तों को सहेजने का कार्य करते हैं।
कार्यक्रम में महासभा की सदस्याओं ने कविता, मल्हार, कजरी और नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। पारंपरिक सावनी गीतों के बीच महिलाओं ने मायके से जुड़ी स्मृतियों को जीवंत किया और उत्सव का आनंद लिया।
कार्यक्रम अध्यक्ष डॉ. कुसुम चतुर्वेदी ने कहा कि ‘हमारा मायका’ जैसे आयोजन महिलाओं को अपनी संस्कृति और परंपराओं से जोड़ने के साथ ही पारिवारिक एवं सामाजिक रिश्तों को मजबूत करने का माध्यम हैं। उन्होंने कहा कि सावन के पर्व भारतीय जीवन में प्रेम, अपनत्व और पारिवारिक भावनाओं को और गहरा करते हैं।
कार्यक्रम का संचालन कल्पना शर्मा ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन आकांक्षा शर्मा ने किया। इस अवसर पर रीता शर्मा, भावना वरदान शर्मा, कीर्ति चतुर्वेदी, प्रतिमा भार्गव, आकांक्षा शर्मा, दीप्ति भार्गव, नीलम शर्मा, ममता पचौरी, वंदना तिवारी, सुनीता झा, विजया तिवारी, किरन शर्मा, आभा चतुर्वेदी, राजकुमारी पाराशर, पूजा भारद्वाज, अनीता गौतम, प्रभा तिवारी, सीमा पाण्डेय, ललिता जोशी, रश्मि जोशी, रेखा जोशी, अनीता शर्मा, अर्चना पाठक, रेखा तिवारी, आरती शर्मा, अनुपम चतुर्वेदी, अंजू शर्मा, रेखा पाठक, मधु शर्मा, मीनाक्षी दीक्षित, सांत्वना शर्मा, मोना लवानिया, भावना शर्मा, रेखा मिश्रा, अलका भार्गव, शशि तिवारी सहित बड़ी संख्या में सदस्याएं मौजूद रहीं।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
आमोद कुमार
रिसिया जनपद बहराइच राजेंद्र प्रसाद
Leave a Comment: