रिसिया जनपद बहराइच राजेंद्र प्रसाद


रिसिया जनपद बहराइच 
राजेंद्र प्रसाद

आज तिरंगा यात्रा में रिसिया ब्लाक के शहीद स्मारक से होकर भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष बृजेश पांडे के नेतृत्व में गाजे बाजे  के साथ तिरंगा यात्रा मोहल्ला आजाद नगर देवीपुरा इंदिरा नगर स्टेशन चौराहा होते हुए सरस्वती नगर नानकपुरा सरस्वती नगर  मोहम्मद नगर राजेंद्र नगर गायत्री नगर के मोहल्ले से होकर मुख मार्ग से होते हुए वापस चरसिया बाबा कुट्टी कार्यक्रम का समापन किया कार्यक्रम स्थल पर ही जलपान की भी व्यवस्था की गई थी तिरंगा यात्रा में जगह-जगह फूल मालाओं और पुष्पों की वर्षा होती रही महेश अग्रवाल के दरवाजे पर अतिथियों को वस्त्र पहनाकर उनका स्वागत किया गया और कोल्ड ड्रिंग व पेयजल की व्यवस्था की गई 
तिरंगा यात्रा का मुख्य उद्देश्य 
22 जुलाई 1947 को स्वतंत्रता से ठीक पहले तिरंगे को राष्ट्रीय ध्वज के रूप मे भारत को एक साझा पहचान देना और राष्ट्रीय ध्वज का प्रतीक बनने के लिए तैयार किया गया था ताकि 15 अगस्त को आजादी मिलते ही  देश का आधिकारिक झंडा तैयार रहे 15 अगस्त 1947 को ब्रिटिश शासन से स्वतंत्र होने पर राष्ट्र के पास अपनी संप्रभुता  को प्रदर्शित करने के लिए सार्वभौमिक और कानूनी रूप में स्वीकृत राष्ट्रीय प्रतीक होना आवश्यक था  स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान इस्तेमाल किए गए स्वराज ध्वज के आधार पर तैयार किया गया था जिससे देशवासियों की सामूहिक आकांक्षाए और बलिदान से जुड़े हुए थे 
झंडे के रंगों का उदेश्य
झंडे मे केसरिया सफेद हरे और बीच में चक्र के माध्यम से देश में साहस शांति सत्य और निरंतर प्रगति की मूल्य को स्थापित करना था इस मौके पर मौजूद जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि करन वीर सिंह जिला अध्यक्ष बृजेश पांडे  स्वाति तिवारी अमरेंद्र सिंह अंकित कुश शुक्ला अरविंद गुप्ता डॉ राजू निगम जयप्रकाश अग्रहरि रामनिवास वर्मा प्रधान रमाशंकर सिंह सुरेश प्रताप सिंह आनंद जायसवाल संजय त्रिपाठी मंजू गुप्ता  प्रभात गुप्ता सरोज कुमार सिंह  सरोज शर्मा सभासद अशोक शर्मा ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि रिसिया संजय जयसवाल हलीम अहमद आदि लोग मौजूद रहे

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।