आज रिसिया नगर पंचायत मे बडे ही धूमधाम निकाली गई तिरंगा यात्रा
रिसिया जनपद बहराइच राजेंद्र प्रसाद
सोनवीर सिंह बघेल
सोनवीर सिंह बघेल
आगरा। विधानसभा एत्मादपुर क्षेत्र के बरहन जंक्शन पर एक्सप्रेस ट्रेन के ठहराव की वर्षों पुरानी मांग को लेकर किसान नेता एवं समाजसेवी विश्वकान्त मिश्रा ने उत्तर प्रदेश विधान परिषद सदस्य श्मानवेंद्र प्रताप सिंह जी से मुलाकात की।विश्वकान्त मिश्रा ने बताया कि पूर्व में बरहन जंक्शन पर अपर इंडिया एक्सप्रेस, कालिंदी एक्सप्रेस और जनता एक्सप्रेस जैसी प्रमुख ट्रेनों का ठहराव था। इन ट्रेनों का संचालन बंद होने के बाद किसी अन्य प्रमुख एक्सप्रेस ट्रेन का ठहराव नहीं होने से क्षेत्र के हजारों यात्रियों को आगरा, अलीगढ़, दिल्ली सहित अन्य स्थानों की यात्रा में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।उन्होंने कहा कि कई वर्षों से इस जनसमस्या के समाधान के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन समस्या आज भी जस की तस है।एमएलसी श्री मानवेंद्र प्रताप सिंह से मांग रखी कि वह इस मामले को प्रयागराज मंडल के रेल अधिकारियों के समक्ष प्रमुखता से रखें। इस क्रम में प्रयागराज मंडल के रेल अधिकारियों को पत्र जारी कर बरहन जंक्शन पर एक्सप्रेस ट्रेन का ठहराव सुनिश्चित कराने की दिशा में पहल की गई है।विश्वकान्त मिश्रा ने कहा कि बरहन जंक्शन पर एक्सप्रेस ट्रेन का ठहराव किसी व्यक्ति विशेष की नहीं, बल्कि हजारों क्षेत्रवासियों की जरूरत है। जनहित की इस मांग को समाधान तक पहुंचाने के लिए संघर्ष और प्रयास लगातार जारी रहेगा।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
रिसिया जनपद बहराइच राजेंद्र प्रसाद
आमोद कुमार
Leave a Comment: