जौनपुर।* स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ‘हर घर तिरंगा अभियान’ को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिला खादी एवं ग्रामोद्योग विभाग


*जिलाधिकारी को भेंट किया खादी का तिरंगा, हर घर तिरंगा अभियान को मिला संदेश*

               *जौनपुर।* स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ‘हर घर तिरंगा अभियान’ को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिला खादी एवं ग्रामोद्योग विभाग की ओर से जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. को खादी से निर्मित राष्ट्रीय ध्वज भेंट किया गया। विभागीय अधिकारियों ने जिलाधिकारी को खादी का तिरंगा प्रदान कर राष्ट्रीय पर्व की गरिमा और स्वदेशी भावना का संदेश दिया।

इस अवसर पर खादी विभाग के अधिकारियों ने बताया कि खादी से निर्मित राष्ट्रीय ध्वज देश की आत्मनिर्भरता, स्वदेशी और स्वतंत्रता आंदोलन की भावनाओं का प्रतीक है। स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर लोगों को अपने घरों पर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

जिलाधिकारी ने खादी के तिरंगे को स्वीकार करते हुए ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन तक पहुंचाने और नागरिकों में राष्ट्रप्रेम की भावना को और मजबूत करने पर जोर दिया। कार्यक्रम के माध्यम से खादी एवं ग्रामोद्योग को प्रोत्साहन देने का भी संदेश दिया गया।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Bhanu Pratap Dixit

अब तक टीवी न्यूज़ चैनल

भानु प्रताप दीक्षित अबतक टीवी के ऑफिस में कार्यरत हैं। उन्हें पत्रकारिता में 6 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे सीनियर को-एडिटर के पद पर अपनी जिम्मेदारियाँ निभा रहे हैं।

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।