अब तक न्याय अनुराग सागर अमेठी


अब तक न्याय अनुराग सागर अमेठी


अमेठी के जगदीशपुर कोतवाली क्षेत्र में रायबरेली-अयोध्या रोड पर मंगौली गांव के पास बीती रात एक निजी बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गहरे गड्ढे    में जा गिरी।     हादसे में बस सवार चार यात्री घायल हो गए सूचना पर पहुंची पुलिस ने राहगीरों और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकाला और   जगदीशपुर सीएचसी में भर्ती कराया। चिकित्सकों के अनुसार सभी घायलों की हालत खतरे से बाहर है जा\   \नकारी के अनुसार बस संख्या यूपी 44 बीटी 7105 अयोध्या से रायबरेली जा रही थी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक मंगौली के पास बस तेज गति में थी। इसी दौरान चालक ने नियंत्रण खो दिया। बस पहले डिवाइडर से टकराई और इसके बाद सड़क किनारे गहरे गड्ढे में जा गिरी।हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। राहगीरों और ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी जगदीशपुर पुलिस मौके पर पहुंची और बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकालकर सीएचसी पहुंचाया। डॉक्टरों ने चार यात्रियों को मामूली चोटें आने की बात कही और सभी की हालत स्थिर बताई।कोतवाली प्रभारी धीरेंद्र यादव ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त बस को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। हादसा तेज रफ्तार के कारण हुआ या इसके पीछे कोई अन्य वजह थी इसकी जांच की जा रही है हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने रायबरेली-अयोध्या मार्ग पर तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण की मांग की है। पुलिस ने वाहन चालकों से गति सीमा का पालन करने और यातायात नियमों का पालन करते हुए सावधानी से वाहन चलाने की अपील की है।\

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।