*मड़ियाहूं में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, राष्ट्रभक्ति के नारों से गूंजा शहर*
जौनपुर मड़ियाहूं नगर में भाजपा के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता, युवा और स्थानीय लोग शामिल हुए। हाथों में तिरंगा लेकर लोगों ने देशभक्ति के नारों के साथ पूरे नगर को राष्ट्रभक्ति के रंग में रंग दिया।
तिरंगा यात्रा का शुभारंभ स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज से हुआ। इसके बाद यात्रा गोला बाजार, गांधी तिराहा और बड़ा तिराहा होते हुए डाक बंगला पहुंची, जहां इसका समापन हुआ।
यात्रा के दौरान गांधी तिराहे पर महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इसके बाद शहीद भगत सिंह की प्रतिमा पर भी माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।
यात्रा का नेतृत्व मछलीशहर भाजपा जिलाध्यक्ष अजय सिंह और भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अखिल प्रताप सिंह ने किया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री गिरीश चंद्र यादव, विधायक डॉ. आर.के. पटेल, ब्रह्मदेव मिश्रा, बीपी सरोज, दिनेश चौधरी, सतीश सिंह गुड्डू, मंडल अध्यक्ष राजेश जायसवाल, सोनी जायसवाल, सुषमा पटेल,पंकज पाठक, डॉ. एस.के. पाठक, श्याम दत्त दुबे, माधव मोदनवाल सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
तिरंगा यात्रा के दौरान मड़ियाहूं की सड़कों पर देशभक्ति का उत्साह देखने को मिला। आयोजकों ने कहा कि राष्ट्रध्वज देश की एकता, अखंडता और गौरव का प्रतीक है।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए
Facebook,
Instagram,
Twitter
पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे
YouTube
चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
Leave a Comment: