जौनपुर।* मिशन शक्ति अभियान के तहत बालिकाओं में आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता बढ़ाने के उद्देश्य से गुलाबी देवी बालिका इंटर कॉलेज, कन्हईपुर की कक्षा-9 की छात्रा भूमि दुबे को एक दिन


*एक दिन की महिला थाना प्रभारी बनीं कक्षा-9 की छात्रा भूमि दुबे*

*जौनपुर।* मिशन शक्ति अभियान के तहत बालिकाओं में आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता बढ़ाने के उद्देश्य से गुलाबी देवी बालिका इंटर कॉलेज, कन्हईपुर की कक्षा-9 की छात्रा भूमि दुबे को एक दिन के लिए महिला थाना प्रभारी बनाया गया। महिला प्रभारी बनीं छात्रा भूमि दुबे ने थाना कार्यालय का भ्रमण किया और फरियादियों की समस्याओं को सुना। इस दौरान उन्हें महिला सुरक्षा, पुलिस की कार्यप्रणाली तथा शिकायतों के निस्तारण की प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी गई।

पुलिस अधिकारियों ने छात्रा को बताया कि महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस किस प्रकार कार्य करती है। पहल का उद्देश्य बालिकाओं में नेतृत्व क्षमता विकसित करने के साथ उन्हें अपने अधिकारों और महिला सुरक्षा के प्रति जागरूक करना है।

पुलिस विभाग की इस पहल से छात्राओं में उत्साह देखने को मिला। अधिकारियों ने कहा कि ऐसी गतिविधियों से बालिकाओं का आत्मविश्वास बढ़ता है और वे भविष्य में जिम्मेदार नागरिक के रूप में अपनी भूमिका निभाने के लिए प्रेरित होती हैं।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Bhanu Pratap Dixit

अब तक टीवी न्यूज़ चैनल

भानु प्रताप दीक्षित अबतक टीवी के ऑफिस में कार्यरत हैं। उन्हें पत्रकारिता में 6 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे सीनियर को-एडिटर के पद पर अपनी जिम्मेदारियाँ निभा रहे हैं।

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।