अमेठी में तेज़ रफ़्तार प्राइवेट बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराते हुए सड़क किनारे गड्डे में घुसी
अब तक न्याय अनुराग सागर अमेठी
अब तक न्याय अनुराग सागर अमेठी
अब तक न्याय अनुराग सागर अमेठी
अमेठी के बाजारशुकुल में राजस्व विभाग ने मंगलवार को ग्रामसभा की सुरक्षित भूमि पर किए गए अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की हाईकोर्ट के आदेश के अनुपालन में तहसील प्रशासन की टीम ने पुलिस बल की मौजूदगी में खलिहान और चकमार्ग की भूमि से अवैध कब्जा हटवाया। जेसीबी की मदद से चारदीवारी गिराकर भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया गया अन्य कब्जाधारकों को नोटिस देकर एक सप्ताह के भीतर स्वयं मलबा हटाने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन ने चेतावनी दी है कि ऐसा न करने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी यह मामला बाजारशुकुल थाना क्षेत्र के सिधौली गांव का है। यहां ग्रामसभा के खाते में खलिहान और चकमार्ग के रूप में दर्ज सुरक्षित भूमि पर अवैध कब्जे की शिकायत मिली थी। राजस्व टीम ने पूर्व में भूमि की पैमाइश कर कब्जाधारकों को स्वयं अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए थे लेकिन उन निर्देशों का पालन नहीं किया गया।इसके बाद गांव निवासी राजकरन ने इस मामले को लेकर हाईकोर्ट में जनहित याचिका दाखिल की। याचिका पर सुनवाई के दौरान न्यायालय ने सुरक्षित भूमि से अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए थे न्यायालय के आदेश के अनुपालन में तहसीलदार राहुल सिंह राजस्व टीम और पुलिस बल के साथ मंगलवार शाम करीब चार बजे गांव पहुंचे इससे पहले रविवार को गांव में मुनादी कराकर लोगों को कार्रवाई की जानकारी दी गई थी। मौके पर दोबारा पैमाइश कराई गई और चिन्हित अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई शुरू की गई राजस्व टीम ने जेसीबी की मदद से सिधौली निवासी रवि शंकर दुबे और स्वामी दयाल आदि की चारदीवारी गिरवाकर कब्जा हटवाया। बताया गया कि रवि शंकर द्वारा खलिहान की गाटा संख्या 679 और रास्ते की गाटा संख्या 705 पर कब्जा किया गया था तहसीलदार राहुल सिंह ने बताया कि सिधौली गांव में सुरक्षित भूमि से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई नियमों का पालन करते हुए की गई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि कब्जाधारकों को पूर्व में नोटिस दिया गया था और गांव में मुनादी भी कराई गई थी। इसके बाद दोबारा पैमाइश कराकर चिन्हित अतिक्रमण को जेसीबी की मदद से हटाया गया।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
अब तक न्याय अनुराग सागर अमेठी
कन्नौज
जौनपुर जनपद के मड़ियाहूं नगर पंचायत द्वारा बुधवार को भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। भव्य तिरंगा यात्रा की अगुवाई अपर जिलाधिकारी अजय कुमार अंबुष्ट एवं नगर अध्यक्ष
Leave a Comment: