झंडोत्तोलन के बाद शहीदवेदी पर माल्यार्पण से शुरू हुआ माले का 10वां जिला सम्मेलन


झंडोत्तोलन के बाद शहीदवेदी पर माल्यार्पण से शुरू हुआ माले का 10वां जिला सम्मेलन

खुला सत्र को दर्जनभर से अधिक बुद्धिजीवियों ने किया संबोधित

"नागपुर से पैसा आना और ताजपुर में उपद्रव मचाना" बर्दाश्त नहीं करेगी माले- धीरेन्द्र झा

रक्तपिपासू से देश को बचाने को हमें आगे आना होगा- मनोज कुमार सिंह

यूपी अब तक संवाददाता 

समस्तीपुर, 3 सितंबर '22

   वयोवृद्ध कामरेड सुखलाल यादव द्धारा पार्टी झंडोत्तोलन के बाद शहीदों को मौन श्रद्धांजलि, शहीदवेदी पर माल्यार्पण के साथ ही भाकपा माले का दो दिवसीय 10 जिला सम्मेलन शनिवार को मुख्यालय के कर्पूरी ठाकुर सभागार में शुरू हो गया.
    इस अवसर पर डेलीगेट दीर्घा का नाम दिवंगत डा० सुरेन्द्र प्रसाद सभागार, अतिथि दीर्घा का नाम रामसेवक राम मंच एवं सम्मेलन स्थल का नाम कामरेड रामदेव वर्मा नगर रखा गया है.
  खुला सत्र की अध्यक्षता माले जिला सचिव प्रो० उमेश कुमार ने किया.
   कार्यक्रम का शुरूआत जसम के का० मुरली झा, का० खुर्शीद खैर एवं भोजपुर जसम के का० राजूजी  के क्रांतिकारी गीत से हुआ.
  सम्मेलन का उद्घाटन करते हुए भाकपा माले के पोलिट ब्यूरो सदस्य सह मिथिलांचल प्रभारी का० धीरेन्द्र झा ने कहा कि बढ़ते फासीवादी हमले के खिलाफ संविधान, लोकतंत्र, और जनाधिकारों की रक्षा के संघर्षों को तेज करने, सामंती-सांप्रदायिक ताकतों को शिकस्त देने के लिए भाकपा माले को मजबूत बनाने का आह्वान किया. आगे का० धीरेन्द्र झा ने कहा कि कहने को आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है लेकिन इस अवसर का इस्तेमाल नारंगिओं ने समाज में जहर बांट रहे हैं. राष्ट्रवाद के आड़ में देश बांटने की कोशिश की जा रही है. रेल, भेल, सेल, बैंक, जहाज़, पेट्रोलियम कंपनी, कोल इंडिया बेचा जा रहा है. युवाओं को नौकरी मिलना तो दूर उन्हें नौकरी से हटाया  जा रहा है. बेरोजगारी, महंगाई के कारण लोग तथाकथित रामराज में आत्महत्या कर रहे हैं. सच लिखने, बोलने वाले को हिटलर के अनुयायिओं  द्वारा देशद्रोही कहा जाता है. उन्होंने कहा कि भारत के निजाम का भी हिटलर का हस्र ही होगा. उन्होंने समस्तीपुर में भाकपा माले को और मजबूत बनाने का आह्वान उपस्थित कार्यकर्ताओं से किया.
    जसम के राष्ट्रीय महासचिव मनोज कुमार सिंह ने कहा कि पूरी दुनिया में भारत सबसे ज्यादा युवाओं का देश है लेकिन युवाओं की बेहतरी के लिए सरकार कोई ठोस कदम उठाने में नाकाम रही है. युवा रोजगार की खोज में आत्महत्या कर रहे हैं. किसान आत्महत्या कर रहे हैं. ये रक्तपिपासू की सरकार है. इसके खिलाफ हमें आगे आना होगा. उन्होंने कहा कि कोरोना काल में देशवासियों की संपत्ति घटी ने अडानी, अंबानी समेत सभी कारपोरेट घरानों की संपत्ति कई गुणा बढ़ गई. जिसे बैंक का लोन चुकाने का पैसा नहीं है, वे कारपोरेट घराने मोदी सरकार के सहयोग से बैंक खरीद रहे हैं.
   मौके पर सम्मेलन को जसम के राष्ट्रीय महासचिव मनोज कुमार सिंह, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य डा० सुरेन्द्र प्रसाद सुमन, समाजसेवी जीतेंद्र नारायण, चिकित्सक जिशान अहमद, माले राज्य कमिटी के मंजू प्रकाश, बंदना सिंह, सम्मेलन के पर्यवेक्षक अभिषेक कुमार ने खुलासत्र को संबोधित किया जबकि मंच पर माले जिला कमिटी के अमित कुमार, सुरेन्द्र प्रसाद सिंह, आसिफ होदा, फूल बाबू सिंह, रामचंद्र प्रधान, अनील चौधरी, उपेंद्र राय, हरिकांत झा, सत्यनारायण महतो, मनीषा कुमारी, प्रमिला राय, फिरोजा बेगम, महावीर पोद्दार, जीबछ पासवान, अजय कुमार, सुनील कुमार, प्रेमानंद सिंह, राजकुमार चौधरी आदि बिराजमान थे.
   सम्मेलन में जिले के सभी 20 प्रखंडों से 3 सौ से अधिक डेलीगेट भाग ले रहे हैं. सम्मेलन जारी है.

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।