खागा तहसील गेट के पास ट्रैक्टर व बाइक में आमने सामने हुई
खागा तहसील गेट के पास ट्रैक्टर व बाइक में आमने सामने हुई
एलआईसी अभिकर्ताओ ने विभिन्न मांगो को लेकर किया प्रदर्शन
एलआईसी अभिकर्ताओ ने विभिन्न मांगो को लेकर किया प्रदर्शन
ताजपुर / समस्तीपुर । : - - - भारतीय जीवन बीमा निगम के देश भर के लाइफ इन्शुरेन्स एजेंट फेडरेशन ऑफ़ इंडिया के जॉइंट एक्शन कमिटी द्वारा अनेक मांगों को लेकर किये जा रहे प्रतिरोध के क्रम मे ताजपुर शाखा के अभिकर्ताओं ने भी बीमा सप्ताह मे सहभागी नहीं होते हुए काला बिल्ला लगाकर विरोध जताया एवं पालिसीधारकों के बोनस की वृद्धि, प्रीमियम पर से जीएसटी हटाने, एजेंट के आय मे वृद्धि, एजेंट का समूह बीमा एवं ग्रेटयुटी बढ़ाने, आदि अनेक तरह के बीमाधरकों एवं अभिकर्ताओं के हित से जुड़ी मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया, शाखा के बाहर जमकर नारेबाजी की गई तथा प्रबंधन को मांगपत्र सौपा गया. प्रदर्शनकारियों मे लिआफी के समस्तीपुर शाखा के अध्यक्ष गोपाल कुमार, सचिव परमानन्द प्रसाद, संगठन सचिव जितेन्द्र कुमार, राकेश कुमार, रविन्द्र कुमार,कोषाध्यक्ष कृष्णा मोहन गुप्ता, सरोज कुमार, अरविन्द कुमार, विकास कुमार, प्रकाश कुमार झा, मणिभूषण कुमार आदि अनेक समर्पित अभिकर्ता मौजूद थे.
संगठन सचिव जितेन्द्र कुमार ने बताया कि अभिकर्ताओं के JAC के निर्णय अनुसार इस महीने के 5 सितम्बर को शाखा मे सभी तरह के कार्य का विरोध होगा, कोई नया बीमा या रिन्यूअल जमा नहीं होगा, प्रीमियम पॉइंट भी बंद रहेंगे. इस हेतु सभी अभिकर्ताओं से इस अपने हित मे और बीमाधारक के हित मे इस आंदोलन मे साथ देने हेतु अपील किया गया. प्रबंधन के मानने तक इस पुरे माह तक क्रमबद्ध तरीके से आंदोलन चलता रहेगा ।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
खागा तहसील गेट के पास ट्रैक्टर व बाइक में आमने सामने हुई
संवाददाता क्षत्रपाल मौर्य यूपी अब तक न्यूज़ चैनल फतेहपुर विकास भवन सभाकक्ष
सीएम का सर पर इनाम रखने वाला आरोपी युवक गिरफ्तार
Leave a Comment: