मां का रो-रोकर बुरा हाल


 

उत्तर प्रदेश के बिजनौर शहर में गुरुवार को दर्दनाक हादसे में एक परिवार का चिराग बुझ गया। वहीं जवान बेटे की मौत की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया। मृतक युवक की मां और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।   बिजनौर जनपद के अफजलगढ़ में कालागढ़ मार्ग स्थित पिंड स्थल के समीप डंपर से बजरी उतार रहे उत्तराखंड के बाजपुर के गांव बेरिया दौलत निवासी युवक की करंट लगने से मौत हो गई। बताया गया कि गांव बेरिया निवासी चरनजीत सिंह (21) पुत्र सतनाम सिंह और अफजलगढ़ थाना क्षेत्र के गांव प्रेमपुरी निवासी उसका बहनोई जगरूप सिंह पुत्र बलदेव सिंह काशीपुर से डंपर में बजरी भरकर लाए थे।  वहीं गुरुवार सुबह वह कालागढ़ मार्ग स्थित पिंड स्थल के समीप डंपर से बजरी उतार रहे थे। इसी दौरान चरनजीत ऊपर से गुजर रहे हाईटेंशन विद्युत लाइन के तारों की चपेट में आ गया और करंट से बुरी तरह से झुलस गया। इसके बाद राहगीरों की मदद से उसे उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना से मृतक के परिजनों में कोहराम गया। सूचना पर उपनिरीक्षक अनोखेलाल सिपाही राहुल के साथ मौके पर पहुंचे और घटना के संबंध में जानकारी हासिल की। परिजन बिना किसी कार्रवाई के ही शव अपने साथ ले गए।

 

 



 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।