40 साल से बाल बढ़ा रही है
लंबाई जानकर चौंक जाएंगे
दो महिला और दो बच्चों समेत पांच की मौत
यूपी के मुरादाबाद में तीन मंजिला बिल्डिंग में गुरुवार की देर शाम को भीषण आग लग गई। दर्दनाक हादसे में कबाड़ी की पत्नी, बहू, पोता और पोती समेत पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि मकान में फंसे सात अन्य लोगों को रेस्क्यू कर बाहर निकाला गया। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फायर ब्रिगेड की पांच गाड़ियों ने करीब डेढ़ घंटे की कवायद के बाद आग पर काबू पाया। घर में कबाड़ी की दो नातिनों की शादी की तैयारियां चल रही थीं। शाम के समय मंडप का कार्यक्रम चल रहा था। दर्दनाक हादसे से शादी की तैयारियां मातम में बदल गईं। गलशहीद थाना क्षेत्र के असालतपुरा स्थित लंगड़े की पुलिया के पास इरशाद का चार मंजिला मकान है। ग्राउंड फ्लोर पर कबाड़ी का गोदाम बना रखा है। इरशाद की बेटी बबली की दो बेटियों की शादी शुक्रवार को होनी है। घर पर गुरुवार की शाम को मंडप का कार्यक्रम चल रहा था। बताते हैं कि मंडप कार्यक्रम में भाग लेने के लिए रिश्तेदार भी जुटे थे। इसी बीच कबाड़े के गोदाम में शार्ट सर्किट से आग लग गई। थोड़ी ही देर में पूरे घर में धुआं भरना शुरू हो गया। देखते ही देखते कार्यक्रम में अफरा-तफरी मच गई। दम घुटने से बच्चे और बड़े बेहोश होने शुरू हो गए। सूचना पाकर फायर ब्रिगेड की एक के बाद पांच गाड़ियां मौके पर पहुंची। मकान में फंसे लोगों को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां इरशाद की पत्नी कमर जहां (70), पुत्रवधू शमां पत्नी अयाज, पोती नफिया पुत्री अयाज, पोता इबाद पुत्र अयाज और नातिन उजमा पुत्री नवेद की मौत हो गई। डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने मोर्चरी पहुंचकर मृतकों के परिवार वालों को ढांढस बंधाया।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
कानपुर देहात में डेंगू के लक्षण वाले बुखार से पीड़ित बच्चे की मौत
Leave a Comment: