कानपुर देहात में डेंगू के लक्षण वाले बुखार से पीड़ित बच्चे की मौत


जिले में कहर बरपा रहे बुखार पर नियंत्रण नहीं हो पा रहा है। जिला अस्पताल में सभी बेड मरीजों से फुज हैं। बड़ी तादाद में मरीज अस्पताल पहुंच रहे हैं। इधर मारग व मांडा के बाद अब गारब मैथा में बुखार ने पांव पसार दिए हैं। डेंगू के लक्षण वाले बुखार पीड़ित गारब एक बच्चे की कानपुर में मौत हो गई। इसके समेत जिले में बीमारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 40 हो गई है।

 

जिले में बुखार का प्रकोप कहर बरपा रहा है। लगातार हो रही मौतों के बाद भी जिम्मेदार गंभीर नहीं दिख रहे हैं। स्वास्थ्य केंद्रों में उपचार की खाना पूरी होने से बड़ी संख्या में मरीज अस्पताल पहुंच रहे हैं। इससे जिला अस्पताल के जनरल वार्ड व इमरजेंसी में बेड फुल हो चुके हैं। इधर मैथा के मारग व मांडा के बाद अब गारब में बुखार ने पांव पसार दिए हैं। मारग में डेंगू के लक्षण वाले दो मरीजों की हफ्ते भीतर मौत हो चुकी है। इधर गारब में भी डेंगू के लक्षण वाले बुखार से पीड़ित मो. जाकिर (9) पुत्र यूनुस की उपचार के दौरान कानपुर में मौत हो गई। शव वापस गांव आते ही कोहराम मच गया। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में बड़ी संख्या में लोग बीमारी की चपेट में हैं। 

 


 

 

 

 

 

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।