केंद्रीय रेल मंत्री का धामपुर पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत।
केंद्रीय रेल मंत्री का धामपुर पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत।
खेत मे लावारिस मिली नवजात बच्ची।
खेत मे लावारिस मिली नवजात बच्ची। बिजनौर से मनीष उपाध्याय के साथ अनिल अहमद की रिपोर्ट।
बिजनौर:-जनपद बिजनौर के स्योहारा क्षेत्र में खेत में मिली नवजात बच्ची के मिलने से सनसनी फैल गई ।कुदरत द्वारा इंसान और इंसानियत को इसलिए बनाया गया था कि वो भावनाओ और रिश्तों की कद्र करते हुए एक दूसरे के जीवन और जज़्बातों की रक्षा करें लेकिन वर्तमान समय मे चल रहे कलयुगी समय मे इंसान ही इंसान और सगे सम्बधी ही अपने ही खून के प्यासे बन चले हैं इसी क्रम में बीती रात ग्राम मुजाहिद पुर खिड़का में किसी ने अपनी अय्याशी और पाप छुपाने के मकसद से अपनी ही जिगर के हिस्से रूपी एक नवजात बच्ची को खेतों में मरने को छोड़ दिया,पर बच्ची की किस्मत को कुछ और ही मंजूर था जिसके चलते खेत स्वामी आशीष विश्नोई विश्नाई आज सुबह जब खेत पर गया तो रोती बिलखती बच्ची उसको मिल गयी जिसकी सूचना आशीष ने ग्रामीणों व पुलिस को दी जिसके बाद पुलिस ने तुरन्त बच्ची को सीएचसी में भर्ती कराया जहां डॉक्टरों के प्रयास से बच्ची को बचा लिया गया है और अब बच्ची स्वस्थ भी है,पुलिस ने जांच शुरू कर अग्रिम कार्यवाही तो शुरू कर दी है लेकिन सवाल ये बनता है कि आखिर इंसान इतना नीचे कैसे गिर सकता है कि वो केवल अपने निजी स्वार्थ के लिए एक मासूम को इस तरह मरने के लिए ऐसे छोड़ जाए वो भी अपनी ही कोक में 9 महीने रखने के बाद खेर घटना के बाद गांव में तरह तरह की चर्चाओं के बाजार गर्म चल रहे हैं।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
केंद्रीय रेल मंत्री का धामपुर पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत।
लखनऊ राष्ट्रवादी पार्टी दिनांक 22 अगस्त लखनऊ में संपन्न पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरपी सिंह द्वारा लिए गए निर्णय तत्काल प्रभाव से प्रभावी होंगे
मासिक धर्म में स्वच्छता ना रखने से बढ़ सकता है बांझपन का खतरा
Leave a Comment: