केंद्रीय रेल मंत्री का धामपुर पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत। बिजनौर से सहयोगी अशोक कुमार के साथ मनीष उपाध्याय की रिपोर्ट। बिजनौर :- भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय रेल मंत्री एवं संचार मंत्री भारत सरकार अश्वनी वैष्णव के धामपुर पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया रेल मंत्री एवं संचार मंत्री भारत सरकार अश्वनी वैष्णव आज लगभग 10:30 बजे सड़क मार्ग से धामपुर रेलवे स्टेशन पर पहुंचे तथा रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। आप ही रेलवे अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक अशोक कुमार राणा, उनके पुत्र प्रियंकर राणा ,भाजपा नेता महेंद्र धनेरिया नगर पालिका परिषद धामपुर के अध्यक्ष राजू गुप्ता ,राघव शरण गोयल ,भूपेंद्र उर्फ बॉबी ,दिनेश सैनी ,दयाशंकर राणा ,प्रमोद राठी ,उदित जैन, राकेश चौधरी, आकाश जोशी, अभी भाजपा नेता शामिल रहे प्रशासन की ओर से उप जिलाधिकारी धामपुर मनोज सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकारी धामपुर श्रीमती इंदू सिद्धार्थ ,एसपी पूर्वी ओमवीर सिंह, जीआरपी पुलिस चौकी इंचार्ज धामपुर रघुवंश सिंह एसआई राजेंद्र सिंह ,आदि प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए
Facebook,
Instagram,
Twitter
पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे
YouTube
चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
Leave a Comment: