खागा तहसील क्षेत्र की महिला मंदिर पावर हाउस से मऊ फीडर ग्राम वासियों ने सैकडों की संख्या में ट्रैक्टर ट्राली से भरकर विद्युत विभाग की लापरवाही के नारे लगाते हुए


आधा सैकड़ा ग्रामीणों ने दिया विद्युत विभाग  खागा एक्सीएन को दिया शिकायती पत्र संवाददाता क्षत्रपाल मौर्य यूपी अब तक न्यूज़ चैनल 
खागा/फतेहपुर 
विद्युत विभाग की घोर  लापरवाही व संविदा लाइन मैंन की मनमानी से परेशान आधा सैकडा ग्रामीण किसानों ने एक्सीएन खागा के कार्यालय पहुँच लगायें विद्युत विभाग चोर व भ्रष्टाचार के नारे
खागा तहसील क्षेत्र की महिला मंदिर पावर हाउस से मऊ फीडर ग्राम वासियों ने सैकडों की संख्या में ट्रैक्टर ट्राली से भरकर विद्युत विभाग की लापरवाही के नारे लगाते हुए एक्सीएन खागा दफ्तर में  पहुँचे जहां पर ग्रामीण महिलाएं व पुरुष तथा किसानों ने विद्युत विभाग की घोर लापरवाही को उजागर करते हुए लिखित शिकायती प्रार्थना पत्र के साथ अपनी मांगों पर अड़े रहे वही एक्सीएन खागा ने अति शीघ्र जांच कराकर समस्या का निस्तारण का आश्वासन दिया /
वही ग्राम खास मऊ पावर हाउस महिचा  मंदिर ग्रामीण उपभोक्ताओं ने बिल जमा की रसीद के साथ अपनी समस्या को सुनाते हुए बताया कि विगत 15 दिन पूर्व से खराब मोहल्ले के ट्रांसफार्मर को लगातार शिकायत के बाद अब तक नहीं बदले जाने से परेशान मोहल्ले वासियों ने मोमबत्ती व ₹100 प्रति लीटर का डीजल जलाकर ढिवरी के सहारे अपना जीवन यापन कर रहे हैं वहीं विद्युत विभाग के कर्मचारी बिल वसूलने के लिए लगातार समय समय से जमा करवाते हैं जबकि गांव की लाइन घरेलू उपयोग की सिंगल लाइन केबल व स्टील सिंगल वायर के सहारे सप्लाई 440 वोल्ट का करंट क्षेत्र के मोहल्ले में कनेक्शन धारकों के घर तक पहुंचाते हैं जहां पर आए दिन घटनाओं का शिकार होते रहते हैं बीते दिन गांव में विद्युत विभाग की घोर लापरवाही से दो मवेशियों की मौत हो गई जिसकी शिकायत के बाद भी अब तक विद्युत विभाग अपनी गतिविधियों पर सुधार नहीं ला रहा है जिससे परेशान ग्रामीणों ने  एक्सईएन महोदय के पास अपनी फरियाद लेकर आए हैं जहां मौके पर उमा देवी रामदुलारी मुन्नी देवी शन्नो देवी राजेंद्र सिंह अतुल सिंह अभिषेक सिंह रामशरण गोविंद विकास सुशील दिनेश नितिन सत्यम आदि आधा सैकड़ा ग्रामीणों ने लिखित शिकायती पत्र देकर अपनी समस्या के निदान की मांगें रखी,?

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।