हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की महानद महासचिव रंजीता मेहता ने बच्चों को किया पुरस्कृत
हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की महानद महासचिव रंजीता मेहता ने बच्चों को किया पुरस्कृत
दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका
उन्नाव जिले के हसनगंज कोतवाली क्षेत्र में शौच के लिए गई एक गांव निवासी युवती का शव घर से दो सौ मीटर दूर जंगल में पड़ा मिला है। शरीर का रंग काला होने और पास में नीले रंग का पदार्थ मिलने से परिजन दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जता रहे हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस अभी जहरीला पदार्थ खाने से मौत की बात कह रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हकीकत सामने आएगी। बीबीपुर चिरियारी निवासी नीतू (19) पुत्री स्व. धर्म रावत सोमवार शाम 6:30 बजे शौच की बात कहकर घर से निकली थी। रात 10 बजे तक जब वह नहीं लौटी तो परिजन उसे खोजने निकले। रात करीब 12:30 बजे उसका शव घर से करीब 200 मीटर दूर जंगल में मिला। गर्दन व चेहरा काला पड़ चुका था। शव के पास में उल्टी और नीले रंग का पदार्थ पड़ा था। अनुमान लगाया जा रहा है कि जहरीले पदार्थ से उसकी मौत हुई है, लेकिन मृतका के बड़े भाई सुखबीर ने दुष्कर्म के बाद जहर देकर बहन की हत्या करने का अंदेशा जताया है। भाई के अंदेशा जताने के बाद कोतवाल व सीओ राजकुमार शुक्ला ने भी घटनास्थल पर पहुंच जांच की और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। भाई के मुताबिक नीतू ने इंटरमीडिएट तक पढ़ाई की थी। उसके बाद गांव में बच्चों को ट्यूशन पढ़ाती थी। वह तीन भाई और चार बहनों में सबसे छोटी थी। घटना के बाद मां धराना और अन्य परिजन बेहाल हैं। कोतवाल अखिलेशचंद्र पांडेय ने बताया कि अभी जहर खाने से मौत की बात सामने आई है। मृतका के भाई ने दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई होगी।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की महानद महासचिव रंजीता मेहता ने बच्चों को किया पुरस्कृत
अपने चश्मे को वापस पाने के लिए इस नवीन चहल को 2 फ्रूटी चुकानी पड़ीं।
भारतीय महिला सुरक्षा संघ की राष्ट्रीय अध्यक्ष से अपने को न्याय दिलाने की गुहार लगाई।
Leave a Comment: