अपने चश्मे को वापस पाने के लिए इस नवीन चहल को 2 फ्रूटी चुकानी पड़ीं।


मथुरा डीएम का चश्मा लूटकर भागा बन्दर, 2 फ्रूटी वसूलकर वापस लौटाया -


 मथुरा के डीएम नवीन चहल रविवार को फील्ड में थे और वो उसी दौरान बंदरों ने उनके चश्में लूट लिए। डीएम साहब का चश्मा लेने के लिए अफसरों के पसीने छूट गए। कड़ी मशक्कत के बाद आखिरकार पुलिसकर्मियों ने कामयाबी हासिल की और डीएम नवीन चहल का चश्मा वापस ले लिया, लेकिन बंदरों ने रुखा-सूखा चश्मा वापस नहीं किया। अपने चश्मे को वापस पाने के लिए इस नवीन चहल को 2 फ्रूटी चुकानी पड़ीं।

फिल्ड के दौरान बंदरों ने लूटा चश्मा
 
मिली जानकारी के मुताबिक रविवार को मथुरा के डीएम नवनीत चहल अपनी टीम के साथ फील्ड में थे। उसी दौरान एक बन्दर अचानक से उनके पास आया और चश्मा लेकर भाग गया। डीएम नवनीत चहल के साथ तैनात पुलिस कर्मी बंदर के पीछे भागा, लेकिन बन्दर एक जाल पर चढ़ गया।

2 फ्रूटी के बदले लौटाया चश्मा

नवनीत चहल की सुरक्षा में तैनात पुलिस कर्मियों ने बंदर से चश्मा लेने का प्रयास किया, लेकिन बंदर चश्मा देने के लिए तैयार नहीं था। डीएम का चश्मा लेने के लिए अफसरों के पसीने तक छूट गए। आखिर में कलेक्टर साहब ने खुद मिन्नतें की और बंदर को 2 फ्रूटी दी। जिसके बाद बंदर ने चश्मा वापस लौटा दिया।

बंदरों की लूट मथुरा वालों के लिए आम बात

मथुरा में बंदरों की संख्या काफी ज्यादा है। श्रीकृष्ण की जन्मभूमि वृंदावन में शायद ही कोई ऐसा घर बचा होगा, जिस घर के लोगों को बंदरों ने परेशान ना किया हो। किसी के कपड़े, किसी का मोबाइल तो किसी का अन्य सामान बंदर लेकर भाग जाते है। हालांकि, बड़े प्यार से छोटी-मोटी चीज के लालच में बंदर सामान को वापस भी लौटा देते है। देखा गया है कि काफी बार पुलिस वालों के मोबाइल और गाड़ी की चाबी भी बंदर निकालकर भाग जाते थे, लेकिन केले और अन्य खान-पान की चीज लेकर वापस लौटा देते हैं।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।