समस्त व्यापारी बंधुगण के सभी अध्यक्ष एवं सदस्यों के साथ मीटिंग की गई
समस्त व्यापारी बंधुगण के सभी अध्यक्ष एवं सदस्यों के साथ मीटिंग की गई
जिला सम्मेलन के डेलीगेट बनने को 18 कार्यकर्ताओं ने किया नामांकन
भाकपा माले प्रखंड कमिटी की बैठक में लिए गये कई निर्णय
3-4 सितंबर को कर्पूरी ठाकुर नगर भवन समस्तीपुर में माले जिला सम्मेलन को तनमनधन से सफल बनाएं
बिजली एवं सड़क की बदहाली स्थिति के खिलाफ 6 सितंबर से होगा आंदोलन- सुरेन्द्र
जिला सम्मेलन के डेलीगेट बनने को 18 कार्यकर्ताओं ने किया नामांकन
14 सितंबर को मोतीपुर खैनी गोदाम पर भूमिहीन सम्मेलन होगा
यूपी अब तक संवाददाता अब्दुल कादिर
ताजपुर / समस्तीपुर : - - - - 23 अगस्त 2022
3-4 सितंबर को समस्तीपुर शहर के कर्पूरी ठाकुर नगर भवन में आहुत भाकपा माले के जिला सम्मेलन को तन-मन-धन से सफल बनाने, बिजली एवं सड़क की बदहाल स्थिति को लेकर 6 सितंबर से आंदोलन करने, 14 सितंबर को मोतीपुर खैनी गोदाम पर भूमिहीन सम्मेलन करने समेत अन्य कई निर्णय मंगलवार को मोतीपुर बंगली पर संपन्न भाकपा माले प्रखंड कमिटी की बैठक में लिया गया.
बैठक की अध्यक्षता प्रखंड सचिव सुरेन्द्र प्रसाद सिंह ने की. ब्रहमदेव प्रसाद सिंह, राजदेव प्रसाद सिंह, बासुदेव राय, शंकर महतो, जीतेंद्र सहनी, मुंशीलाल राय, मो० एजाज़, मो० अबुबकर, अनीता देवी, सोनिया देवी, मनोज कुमार सिंह, शिव कुमारी देवी, मो० गुलाब, संजीव राय आदि ने बैठक में अपने-अपने विचार व्यक्त किया.
मौके पर जिला सम्मेलन के लिए प्रतिनिधि चुनाव में 18 कार्यकर्ताओं ने अपना- अपना नामांकन प्रखंड चुनाव पदाधिकारी सह प्रखंड सचिव सुरेन्द्र प्रसाद सिंह के समक्ष दर्ज कराया.
प्रखंड सम्मेलन में आय- व्यय के हिसाब के साथ ही बैठक समाप्ति की घोषणा की गई.
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
समस्त व्यापारी बंधुगण के सभी अध्यक्ष एवं सदस्यों के साथ मीटिंग की गई
बिना वीजा के भारत मे रहना / यात्रा करने के सम्बन्ध में गिरफ्तार किया
एक कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई।
Leave a Comment: