✍️अंग्रेजों ने भांग पर प्रतिबंध क्यों लगाया उसका कारण ये है।
????2. 1 एकड़ भांग 4 एकड़ पेड़ों के बराबर कागज का उत्पादन कर सकता है।
एक कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई।
उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। हादसे का शिकार हुए लोग खाटू श्याम मंदिर से दर्शन करके लौट रहे थे। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, बदायूं जिले के दातागंज कोतवाली इलाके में सोमवार रात गनगोला पुलिया के नजदीक एक कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई, जिसमें प्रियांक (26) पुत्र गोरे सिंह, रुचि (28) पत्नी प्रशांत सिंह और उनके पांच वर्षीय बेटे शशांक की मौत हो गई। इसमें चार लोग घायल हुए हैं। बताया जा रहा है कि सभी एक ही परिवार के लोग हैं। यह दातागंज कोतवाली क्षेत्र के गांव आजमपुर के रहने वाले थे। सभी लोग सोमवार रात खाटू श्याम मंदिर से दर्शन करके लौट रहे थे। तभी अचानक कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। इसमें देवर, मां और बेटा समेत तीन लोगों की मौत हो गई। सभी के शव पोस्टमार्टम को भेजे गए हैं। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
????2. 1 एकड़ भांग 4 एकड़ पेड़ों के बराबर कागज का उत्पादन कर सकता है।
साइबर टीम व थाना कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर गोरखनाथ मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी देने व आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार*
नशे की हालत में नाले में पड़ा मिला हिंदू युवक मुस्लिम युवकों ने जान बचाकर हिंदू मुस्लिम एकता की मिशाल कायम की ।
Leave a Comment: