साइबर टीम व थाना कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर गोरखनाथ मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी देने व आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार*


साइबर टीम व थाना कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर गोरखनाथ मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी देने व आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार*
 
 लोकेशन महराजगंज यूपी 

 गोरखपुर मंडल ब्यूरो चीफ रमन वर्मा 

              
उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले के श्रीमान पुलिस अधीक्षक डाँ0 कौस्तुभ के निर्देशन में व श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक जनपद महराजगंज श्री आतिश कुमार के सफल नेतृत्व मे आज दिनाँक 22.08.2022 को जनपद की साइबर सेल व थाना कोतवाली की संयुक्त टीम द्वारा द्वारा फेसबुक आईडी बनाकर गोरखनाथ मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी देने व आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया । जिसके पास से घटना में प्रयुक्त होने वाला 02 अदद् मोबाइल सेट व एक अदद् सिम कार्ड बरामद किया गया ।
पूछताछ विवरण- बसालत अली नाम से फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर गोरखनाथ मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी देने व आपत्तिजनक टिप्पणी करने के सम्बन्ध में स्क्रीन शाँट साइबर सेल को प्राप्त हुआ जिसकी जाँच साइबर सेल द्वारा की गई जाँच के क्रम में बसालत अली को बुनाकर पूछताछ की गई तो बसालत अली द्वारा बताया गया कि यह कार्य मेरे द्वारा नही किया गया है । जिसके बाद साइबर सेल द्वारा अग्रिम कार्यवाही करते  हुये उक्त फर्जी फेसबुक आई0डी0 का विवरण साइबर सेल द्वारा  फेसबुक से प्राप्त किया जिससे घटना/ फर्जी फेसबुक आई0डी0 में प्रयुक्त होने वाले मोंबाइल नम्बर के संबन्ध में पता चला । मोबाइल नम्बर धारक से पूछताछ की गई तो मोबाइल नम्बर धारक द्वारा बताया गया कि यह नम्बर मुबारक अली पुत्र नूरमोहमम्द नि0 मटिहनियाँ थाना कोतवाली जनपद महराजगंज मेरे नाम से सिम निकलवाकर चला रहा है । जिसके बाद मुबारक अली से कड़ाई से पूछताछ की गई तो उसने अपना जुर्म कबूल करते हुये बताया कि वह बसालत अली (जिसके नाम से फर्जी फेसबुक आई0डी0 बना )से दो साल पहले 40,000.00 रुपये बिजली का बिल जमा करने के नाम पर लिया था । जिसको बसालत अली बार-बार मुझसे माँगता था इसलिय उसे फँसाने के लिये मैने दुसरे के नाम से फर्जी सिम निकलवाकर फेसबुक पर फर्जी आई0डी0 बनाई और गोरखनाथ मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी व आपत्तिजनक टिप्पणी की जिससे बसालत अली फँस जाये । अभियुक्त द्वारा किया गया यह निन्दनिय कार्य दण्डनिय अपराध है।  अभियुक्त के पास से घटना में प्रयुक्त 02 अदद मोबाइल जिसके द्वारा फेसबुक आई0डी0 बनाई व सिम कार्ड डालकर फेसबुक ओ0टी0पी0 प्राप्त करने वाला मोबाइल सेट व घटना में प्रयुक्त एक अदद सिम कार्ड बरामद कर थाना कोतवाली मे सुसंगत धाराओ मे अभियोग पंजीकृत करते हुए चालान माननीय न्यायालय किया गया । 

पंजीकृत अभियोग- मु0अ0सं0-361/22 , धारा- 504,507 भादवि, 66 डी आटी एक्ट ।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-
1.    मुबारक पुत्र नूर मोहम्मद निवासी मटिहनिया चौधरी थाना कोतवाली जनपद महराजगंज उम्र 34 वर्ष ।
टीम विवरण-
1.    श्री रवि कुमार राय प्रभारी निरीक्षक कोतवाली जनपद महराजगंज ।
2.    उ0नि0 विवेक कुमार सिंह थाना कोतवाली जनपद महराजगंज ।
3.    हे0का0 प्रफुल्ल यादव साइबर सेल जनपद महराजगंज ।
4.    का0 विश्वजीत पान्डेय साइबर सेल जनपद महराजगंज ।
5.    का0 लालबहादुर यादव साइबर सेल जनपद महराजगंज ।
6.    का0 राम नजर यादव थाना कोतवाली जनपद महराजगंज ।
7.    का0 मुकेश सिंह यादव थाना कोतवाली जनपद महराजगंज ।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।