सहसवान खंड विकास दहगवा की ग्राम पंचायत जतकी गरीब महिला व उसका पति 15 साल से प्रधानमंत्री आवास के लिए भटक रहे हैं
छोटी-छोटी मिट्टी की दीवारै उस पर फोसं पड़ा हुआ काश एक या दो हफ्ता बारिश हो जाए दीवारें गिर जाएंगे
बिजनौर से सहयोगी अमीन के साथ मुनीश उपाध्याय की रिपोर्ट।
आश्रम के महंत व सेवादारों को बेहोश कर लाखों रूपये की चोरी।. बिजनौर से सहयोगी अमीन के साथ मुनीश उपाध्याय की रिपोर्ट।
बिजनौर :- जनपद बिजनौर के ग्राम फतेहपुर धारा में स्थित आश्रम के महंत सहित तीन अन्य सेवादारों को अज्ञात युवकों ने नशीला पदार्थ खिलाकर लाखों रूपये की नगदी सहित सोने के जेवर लेकर फरार हो गयें। घटना की जानकारी ग्रामीणों को मंदिर परिसर मे अचेत पड़े लोगों को देखकर हुई। सिद्ध स्थल पर हुई चोरी की घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर कार्रवाई करने की बात कहीं हैं।
ग्राम पंचायत छजमलवाला में गाँव फतेहपुर धारा के उत्तर पूर्व दिशा सैकड़ों वर्ष पुराना सिद्ध समाधि स्थल हैं। जिसे क्षेत्रीय लोग धारा समाधि के नाम से पुकारते हैं। समाधि धारा स्थल पर लगभग चार दशको से जनपद अमरोहा निवासी ब्रजमोहन दास आश्रम की देखभाल करते चले आ रहें है। महंत ब्रजमोहन दास ने बताया कि एक सप्ताह पूर्व बाइक से दो युवक उनके आश्रम में जिन्होने स्वयं को धामपुर निवासी बताया।और कुछ घंटे आश्रम में रूकने के बाद दोबारा आने की बात कहकर चले गयें। महंत ब्रजमोहन दास के मुताबिक उक्त दोनो युवक दो दिन पूर्व शनिवार की शाम बाइक से दोबारा आश्रम में आयें और रात हो जाने के कारण आश्रम में ही रूक गये। आरोप हैं कि इस दौरान उक्त युवकों ने दूध में कोई नशीला पदार्थ मिला दिया जिसे पीकर आश्रम के सभी लोग बेहोश हो गये। और रात में किसी उनकी सेफ अल्मारी व कमरे में रखी लगभग साढ़े तीन लाख की नगदी लेकर फरार हो गये। घटना की जानकारी ग्रामीणों को आश्रम मे पूजा अर्चना करने के लिये जाने पर हुई।मंदिर के महंत ब्रजमोहन दास व सेवादारों रामेश्वर दास, हरि सिंह व नागेन्द्र सिंह को अचेत पड़ा देखकर ग्रामीणों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। थानाध्यक्ष सुदेशपाल सिंह ने बताया कि इस संबंध में कोई प्रार्थना पत्र नही मिला हैं फिर भी पुलिस स्वतं संज्ञान लेते हुए मामलें की जांच पड़ताल कर रही हैं।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
छोटी-छोटी मिट्टी की दीवारै उस पर फोसं पड़ा हुआ काश एक या दो हफ्ता बारिश हो जाए दीवारें गिर जाएंगे
सहारनपुर के देवबंद विधानसभा के अंतर्गत देवबंद नगर पालिका चुनाव के लिए संयुक्त विकास पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष क्षत्रपाल मौर्य जी के आदेशों का पालन करते हुए
पशु सेवा समिति के तत्वाधान में गांव कृपा रसोई का संचालन महिला अस्पताल के निकट शुरू की गई
Leave a Comment: