पशु सेवा समिति के तत्वाधान में गांव कृपा रसोई का संचालन महिला अस्पताल के निकट शुरू की गई


पशु सेवा समिति के तत्वाधान में गांव कृपा रसोई का संचालन महिला अस्पताल के निकट शुरू की गई जिसका उद्घाटन नगर पालिका अधिशासी अधिकारी वैभव त्रिपाठी ने किया l इस रसोई में ₹20 में भरपेट भोजन कराया जाएगा यहां प्रतिदिन 1:00 से 4:00 तक भोजन की उपलब्धता रहेगी l सेवा समिति के अध्यक्ष विजय सेठ व उनके सहयोगियों द्वारा यह परमार्थिक कृत्य बहुत ही सराहनीय है l इतनी महंगाई में लोग अपने घरों का भरण पोषण नहीं कर पा रहे हैं जबकि विजय सेठ ने गरीबों के लिए गौरव सुई का संचालन करके एक महान कार्य किया है l वैभव त्रिपाठी ने कहा इस महंगाई में ₹20 में भोजन मिल पाना बहुत ही कठिन कार्य है फिर भी इन्होंने साहस किया है यह बहुत ही सराहनीय कार्य ह l बाल सभा के अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल ने कहा ₹20 में भरपेट भोजन करा पाना बहुत ही कठिन है गौ भक्त विजय सेठ का यह कदम बहुत ही सराहनीय है l इस अवसर पर अस्पताल की सीएमएस सुषमा करण माल सहित शहर के अनेकों गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे l आज तक टीवी न्यूज़ चैनल सीतापुर से लक्ष्मीकांत बाजपेई की खास रिपोर्ट

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।