जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के कार्यालय पर खंड शिक्षा अधिकारी प्रतिभा सिंह को ज्ञापन सौंपा


मिर्जापुर  प्राथमिक उच्च प्राथमिक व कम अपोजिट विद्यालयों में अभी तक  पुस्तके वितरण नहीं किए जाने को लेकर आज आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा मिर्जापूर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के कार्यालय पर खंड शिक्षा अधिकारी प्रतिभा सिंह को ज्ञापन सौंपा और कहा कि जनपद के  उच्च प्राथमिक व कम अपोजिट विद्यालयों में अभी तक पुस्तकों का वितरण नहीं किया गया है जबकि  सत्र अप्रैल माह से ही प्रारंभ है आश्चर्य है कि 4 माह के बाद भी अभी तक जनपद के विद्यालयों में बगैर किताबों के भारत के भविष्य और  नौनिहालों को किस प्रकार से शिक्षा दी जा रही है जबकि पुस्तके नजारत हैं लगभग आधा सत्र समाप्त हो चुका है और आज की तारीख में छात्रों को पुस्तक वितरण न किए जाने का उनके लिए भविष्य के प्रति उदासीनता और खिलवाड़ किया जा रहा है सरकार के द्वारा प्रदान की गई सर्वोच्च प्राथमिकता की पुस्तके नहीं वितरित की गई जो सरकारी मंशा को अंगूठा दिखा रहा है सरकारी दावे कितने भी किए जाएं लेकिन  अमलीजामा पहनाने की अभी तक असमर्थ साबित हुई है भारत के भविष्य कहे जाने वाले बच्चे शिक्षा ग्रहण कर सके वहीं आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने खंड शिक्षा अधिकारी प्रतिभा सिंह से कहा कि हम आपसे यह भी आश्वासन चाहते हैं कि इसे सर्वोच्च प्राथमिकता पर रखते हुए पुस्तक अविलंब वितरित कराने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाए इसके साथ ही आम आदमी पार्टी मिर्जापुर आपसे विनम्र निवेदन करता है कि विद्यालयों में पुस्तकों का वितरण 1 सप्ताह के अंदर हो अन्यथा हम सभी साथी और पार्टी के कार्यकर्ता पदाधिकारी गण प्राथमिक विद्यालय में पढ़ रहे छात्रों के अभिभावकों के साथ अनशन और आंदोलन करने को मजबूर होंगे जिसकी जिम्मेदारी है आपके विभाग की होगी वही  खंड शिक्षा अधिकारी प्रतिभा सिंह मीडिया से बात करते हुए कहा कि 19 लाख पुस्तके आना है और छह लाख पुस्तके अभी तक आई है जो वितरण किया जा चुका है  और पुस्तकें आने वाली है जो जल्द से जल्द सभी विद्यालयों में पहुंचा दिया जाएगा 

बाइ ट-लक्ष्मी नारायण कुशवाहा आम आदमी पार्टी नेता

 बाइट- प्रतिभा सिंह 
खंड शिक्षा अधिकारी मुख्यालय

अब तक टीवी न्यूज़ चैनल से आरिफ खान के साथ मुस्तफा अली की रिपोर्ट मीरजापुर

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।