समर्थकों में दुख की लहर


 

बीजेपी नेता सोनाली फोगाट को हार्ट अटैक आया है। वे गोवा गई हुई थी। इस बात की पुष्टि हिसार के भाजपा जिलाध्‍यक्ष कैप्‍टन भूपेंद्र सिंह ने की है। सोनाली फोगाट इन दिनों काफी सुर्खियों में थी और राजनीति में काफी सक्रिय नजर आ रही थीं। हिसार। बिग बास फेम एवं बीजेपी नेता सोनाली फोगाट का निधन हो गया है। वे गोवा गई हुई थी। प्राथमिक तौर पर निधन का कारण हार्ट अटैक आना बताया जा रहा है। मगर इसकी पुष्टि पोस्‍टमार्टम में ही हो पाएगी। हालांकि निधन की पुष्टि हिसार के भाजपा जिलाध्‍यक्ष कैप्‍टन भूपेंद्र सिंह ने की है। सोनाली फोगाट इन दिनों काफी सुर्खियों में थी और राजनीति में काफी सक्रिय नजर आ रही थीं। सोनाली फोगाट बिग बास में प्रतिभागी बन प्रचलित हो गई थी तो वहीं आदमपुर विधानसभा पर बीजेपी की ओर  से चुनाव भी लड़ चुकी हैं  सोनाली फोगाट कांग्रेस नेता कुलदीप बिश्‍नोई के भाजपा में आने के बाद सोशल मीडिया पर चर्चा में थी और कुलदीप बिश्‍नोई को लेकर विरोध जता रही थी। हाल में ही कुलदीप बिश्‍नाई और सोनाली फोगाट के बीच मतभेद दूर होने की बात भी सामने आई, क्‍योंकि कुलदीप बिश्‍नोई उनसे मिलने पहुंचे थे और साथ मिलकर चुनाव लड़ने की बात कही थी। सोनाली ने भी इस बात पर सहमति जताई थी।  बता दें कि सोनाली फोगाट लंबे समय से भाजपा से जुड़ी हुई हैं और वे बीते तीन सालों से सक्रिय भूमिका में नजर आ रही थी। सोनाली फोगाट ने ने बीता विधानसभा चुनाव ही आदमपुर विधानसभा सीट पर लड़ा था। उनके प्रतिद्वंदी कांग्रेस की सीट पर पूर्व मुख्‍यमंत्री के बेटे कुलदीप बिश्‍नोई थे। सोनाली फोगाट चुनाव हार गई थी मगर वे आदमपुर में सक्रिय बनी रहीं।  सोनाली फोगाट इस बार फिर आदमपुर से चुनाव लड़ने की तैयारी में थी। इसी बीच कांग्रेस नेता कुलदीप बिश्‍नाेई की भाजपा में शामिल होने की बात चली। इस पर सोनाली को आदमपुर अपने हाथ से खिसकती नजर आई क्‍योंकि भजनलान परिवार का यह गढ़ है। इसी के चलते उन्‍होंने कुलदीप बिश्‍नोई का विरोध कर दिया था। मगर हाल में ही दोनों के बीच सुलह हो गई थी।

 

 

 

 

 

।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।