मुखिया संघ कि आवश्यक बैठक
यूपी अब तक संवाददाता
ताजपुर / समस्तीपुर : जिलें के ताजपुर प्रखंड क्षेत्र के बंगरा पंचायत के मुखिया संघ के उपाध्यक्ष राजमणि कुमारी के निजी आवास पर सोमवार को एक आपात बैठक आयोजित कर सर्वसम्मति से राजमणि कुमारी को प्रखंड मुखिया संघ के अध्यक्ष पद पर मनोनित किया गया। वही संजय सिंह को उपाध्यक्ष, बृजनंदन राम को प्रवक्ता, धर्मेंद्र कुमार को कोषाध्यक्ष एवं मुखीलाल सिंह को संयोजक पद पर मनोनित किया गया। राजमणि कुमारी ने बताया की तत्कालीन मुखिया संघ के अध्यक्ष विश्वनाथ सिंह राकेश का शारीरिक रूप सेअस्वस्थ रहने के कारण संघ द्वारा ऐसा निर्णय लिया गया है। मौके पर मुखिया धर्मेंद्र कुमार, राजीव कुमार ठाकुर, मुखीलाल सिंह, संजय सिंह, बृजनंदन राम समेत मुखिया प्रतिनिधि ललित कुमार महतो, इकबाल जाफरी, भोला बिहारी, मनीष कुमार यादव आदि मौजूद थे।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए
Facebook,
Instagram,
Twitter
पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे
YouTube
चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
Leave a Comment: