ग्राम सभा बसेवरा में सरकारी राशन की दुकान से कोटेदार द्वारा लगभग 3 महीने से ग्रामीणों को राशन नहीं दिया जा रहा है


मीरजापुर 96 ब्लाक के ग्राम सभा बसेवरा में कोटेदार की मनमानी
ग्राम सभा बसेवरा में सरकारी राशन की दुकान से कोटेदार द्वारा लगभग 3 महीने से ग्रामीणों को राशन नहीं दिया जा रहा है
ग्रामीणों का आरोप है कि 3 महीने से कोटेदार फिंगर मशीन घर घर ले जाकर घर के किसी एक सदस्य द्वारा फिंगर लगवा लेता है उसके कुछ दिन बाद कोटेदार अपनी दुकान पर बुलाकर ग्रामीणों को बताता है कि इस महीने नहीं आया है अगले महीने हो सकता है आएगा इसी तरीके से लगभग 3 महीने से टालमटोल कर रहा था ग्रामीण परेशान होकर जब इसकी शिकायत ग्राम प्रधान से किया तो प्रधान व कुछ लोग कोटेदार से पूछताछ किया लेकिन प्रधान को कोटेदार अपशब्द भाषा का प्रयोग किया और हम अपनी मर्जी से जो चाहेंगे वही करेंगे
कोटेदार की मनमानी से बसेरा गांव के प्रधान व ग्रामीण परेशान होकर कोटेदार की शिकायत  जिला पूर्ति अधिकारी और जिलाधिकारी मीरजापुर को लिखित रूप से तहरीर दिया गया है जिसकी अभी तक कोई सुनवाई नहीं हो रही है गरीबों को सरकार द्वारा दिया जा रहा सरकारी गल्ला से कोटेदार खुद ही अपनी मनमानी चला रहा है और अधिकारी चुप बैठे
अब तक टीवी न्यूज़ चैनल से शारदा प्रताप सिंह के साथ मुस्तफा अली की रिपोर्ट मीरजापुर

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।