आन्दोलन के सभी सक्रिय कार्यकर्ताओं से निवेदन ????


आन्दोलन के सभी सक्रिय कार्यकर्ताओं से निवेदन ????

जनशक्ति से बढ़ कर कुछ नहीं ये वो ताकत है जिसके आगे राज शक्ति घुटने टेक देती हैं। आन्दोलन के साथियों से निवेदन हैं।जन शक्ति को बढ़ाने का प्रयास करें। राजनीति से आप अपने गांव का विकास तो कर लोगे। जो आस पास के क्षेत्र हैं उनके हकों की लड़ाई कोन लड़ेगा। कौन दबे कुचले लोगों की आवाज उठायेगा। आपके बिना कौन किसान मजदूर को एक मंच पर इकठ्ठा कर पायेगा। आन्दोलन की 750 से अधिक कुर्बानियों से आप जैसे सरफिरे यौद्धा तैयार हुएं हैं उनको राजनीतिक दल हायर कर लेंगे तो समाज के लिए कौन लड़ेगा। सभी राजनीतिक दलों में चले जायेंगे। तो फिर से नये यौद्धा तैयार करने में कितना समय लगेगा और फिर से कितनी कुर्बानियां देनी होगी। मैं मानता हूं कि एक आन्दोलनकारी को आज आर्थिक रूप से और खुद के व्यक्तिगत समय से समाज के लिए समय निकालना बहुत मुश्किल है। लेकिन किसान मजदूर के हकों के लिए और देश की सेवा के लिए आपको ये सब सहन करना पड़ेगा यहीं नहीं जेल मूकदमो और प्रशासन की पीड़ाओं को भी हंसते हंसते सहन करना पड़ेगा। 
पिछले आन्दोलन में गांव और क्षेत्र की जनता ने आपको इतना सम्मान, समर्थन और प्यार दिया है। अभी किसान मजदूर की हालत में वो सुधार नहीं हुआ है जो होना चाहिए था। लड़ाई लम्बी है और आप सभी आन्दोलन के सक्रिय साथी इस लड़ाई की धूरी हों और किसान मजदूर की वो आशा हों जो उनके हकों के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर करने को तैयार हो।
आन्दोलन के सभी साथियों से निवेदन है कि आप किसी भी राजनीतिक पार्टी की सदस्यता ग्रहण ना करें और क्षेत्र में किसी भी राजनीतिक गतिविधियों में शामिल ना हो। निश्चित रूप से एक दिन आप सभी इंकलाब लाने में सक्षम होंगे। धन्यवाद ????????
भारत माता कि जय
इंकलाब जिंदाबाद सर्वहारा मुर्दाबाद
किसान मजदूर मेहनतकश जनता जिंदाबाद

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।