जिसके बाद स्थानीय ग्रामीणों के द्वारा घटिया सामग्री का इस्तेमाल करके निर्माण कार्य कराए जाने का विरोध किया


लोकेशन- बरही 
मध्य प्रदेश
जिला- कटनी 

स्लग- बुजबुजा पंचायत में घटिया निर्माण कार्य की जांच करने पहुंचे सहायक यंत्री ने लगाई एजेंसी को फटकार दिए गुडवत्ता पूर्ण तरीके से निर्माण कराने के निर्देश 

एंकर- कटनी के बड़वारा जनपद पंचायत के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत बुजुबुजा में 20 लाख की लागत से बनने वाले पंचायत भवन के निर्माण कार्य में   भ्रष्टाचार किया जा रहा था और घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया जा रहा था जिसके बाद स्थानीय ग्रामीणों के द्वारा घटिया सामग्री का इस्तेमाल करके निर्माण कार्य कराए जाने का विरोध किया गया उसके साथ-साथ जनपद पंचायत बड़वारा के सीईओ को शिकायत से अवगत कराया गया था जिसके बाद आज बड़वारा जनपद  पंचायत के ग्राम पंचायत बुजबुजा मैं जनपद पंचायत के सहायक यंत्री एसके खर्द के द्वारा जनपद पंचायत की निर्माणाधीन बिल्डिंग का निरीक्षण किया गया

 वीओ-(1)जिसमें सहायक यंत्री के द्वारा निर्माण कार्य में घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया जाना पाया गया जिसके बाद उसकी ईटें भी देखी गई जो कि गुणवत्ताहीन थी और निर्माणकारी के जिम्मेदारो के द्वारा गुणवत्ताविहीन सामग्री से घटिया तरीके से पंचायत भवन का निर्माण कार्य करवाया जाना पाया गया जिसके बाद निर्माण एजेंसी को जमकर फटकार लगाई गई इसके साथ-साथ निर्माण कार्य के कुछ भाग को खोल कर पुनः निर्माण कार्य करने की बात कही गई लगातार ग्रामीणों के द्वारा इस विषय पर शिकायतें की जा रही थी जिसके बाद आज जनपद पंचायत के जिम्मेदार सहायक यंत्री ग्राम पंचायत पहुंचे थे जिनके द्वारा यह निरीक्षण किया गया जिसके बाद सम्बंधित सचिव को फटकार लगाने के साथ-साथ सही तरीके से निर्माण कार्य करवाने की बात कही गई है और गुणवत्ता पूर्वक सामग्रियों का इस्तेमाल करके पंचायत भवन का निर्माण कार्य करवाने की हिदायत दी गई है अन्यथा निर्माण एजेंसी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही करने के लिए चेतावनी भी दी गई है इस दौरान नवनिर्वाचित सरपंच सुखमंती बाई गोड़ सचिव अजय पाण्डेय उपयंत्री विनय सिंह गैहरवार सहित नव निर्वाचित पंच सहित ग्रामीणों कि उपस्थिति रही

बाइट- एसके खर्द सहायक यंत्री जनपद पंचायत बड़वारा रिपोर्टर सत्येंद्र बर्मन

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।