डेरापुर थाना क्षेत्र के गलुआपुर गांव की महिला की करंट लगने से हालत बिगड़ गई।


डेरापुर थाना क्षेत्र के गलुआपुर गांव की महिला की करंट लगने से हालत बिगड़ गई। किसी तरह उसे अलग कर परिजन जिला अस्पताल लाए। यहां इमरजेंसी डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। अस्पताल से भेजी गई सूचना पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है। गलुआपुर निवासी रामकेश की पत्नी फूलमती (53) शनिवार रात में घर का दरवाजा बंद करने गई थी। वहां से निकले बिजली के तार से दरवाजे में उतरे करंट की चपेट में आने से उसकी हालत गंभीर हो गई। किसी तरह अलग करने के बाद परिजन गंभीर हालत में सीएचसी ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। आधी रात के बाद परिजन जिला अस्पताल लाए। यहां इमरजेंसी ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया। मौत की जानकारी होते ही कोहराम मच गया। पुत्र संजय रामू व श्याम मां की मौत से बिलख उठे। अस्पताल से भेजी गई सूचना पर दसतमपुर चौकी प्रभारी ने प्राथमिक छानबीन के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 

 

 

 

 

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।