बांदा 11 अगस्त को पपरेंदा में हुई लूट में शामिल तीन लुटेरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
टीम पर लुटेरों ने की फायरिंग, पुलिस द्वारा आत्मरक्षा में चलाई गई गोली से एक लुटेरा हुआ घायल
कार चला रहा कारोबारी तेज प्रवाह पानी में बह कर लापता हो गया।
पयागपुर थाने के मसड़ी चौराहा के पास शनिवार रात एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर नहर में गिर गई । कार चला रहा व्यक्ति नहर में बह कर लापता हो गया। लापता युवक श्रावस्ती जनपद के गिलौला निवासी 45 वर्षीय प्रमोद कुमार मिश्रा पुत्र देवी प्रसाद अपनी कार से सेवनाहे गांव आए हुए थे। वह रात लगभग 10 बजे से वहां से अपने घर गिलौला जा रहे थे। मसड़ी चौराहे के पास पहुंचे तो मोड़ पर उनकी कार अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी । नहर में तेज बहाव होने के कारण प्रमोद मिश्रा उसी में बह गए। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार बाहर निकाल लिया है। गोताखोरों की मदद से नहर खंगाली जा रही थी। इस बीच सूचना मिली है कि नहर में बहे कारोबारी की लाश गोंडा जिले के खरगूपुर थाना क्षेत्र में नहर से बरामद हो गई है। नहर में बहे प्रमोद कुमार मिश्रा का शव गोंडा जिले के खरगूपुर थाने के आर्यनगर चौकी इलाके में मिला है। जानकारी मिलते ही परिजन वहां को रवाना हो गए है।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
टीम पर लुटेरों ने की फायरिंग, पुलिस द्वारा आत्मरक्षा में चलाई गई गोली से एक लुटेरा हुआ घायल
कुदरत का करिश्मा ताजपुर थाना क्षेत्र के चकसिकंदर गांव निवासी 1महिला ने CHC मोरवा में 3 बच्चे को दिया जन्म
आजादी की अमृत महोत्सव की आड़ में बलात्कारियों की सजा माफी, ये कैसा महिला सम्मान- बंदना सिंह
Leave a Comment: