आजादी की अमृत महोत्सव की आड़ में बलात्कारियों की सजा माफी, ये कैसा महिला सम्मान- बंदना सिंह


बिलकिस बानो को न्याय देने की मांग को लेकर ऐपवा ने निकाला प्रतिरोध मार्च

भाजपा सरकार द्वारा बलात्कारियों को सजा मुक्त करना लोकतंत्र से खिलवाड़- शशि यादव

आजादी की अमृत महोत्सव की आड़ में बलात्कारियों की सजा माफी, ये कैसा महिला सम्मान- बंदना सिंह

महिलाओं पर जुल्म-उत्पीड़न के खिलाफ ऐपवा तेज करेगी आंदोलन- मनीषा


यूपी अब तक संवाददाता 

समस्तीपुर, 21 अगस्त 2022

 बलात्कारियों एवं जनसंहार के दोषियों की सजा माफी रद्द कर बिलकिस बानो को न्याय देने की मांग को लेकर रविवार को ऐपवा ने शहर में प्रतिरोध मार्च निकाला.
  बड़ी संख्या में महिला संगठन ऐपवा के कार्यकर्ता शहर के मालगोदाम चौक से अपने-अपने हाथों में हाथों में झंडे, बैनर एवं मांगों से संबंधित नारे लिखे तख्तियां लेकर प्रतिरोध मार्च निकाला. "बिलकिस बानों को न्याय दो", "बिलकिस बानो के बलात्कारियों को सजा माफी क्यों-प्रधानमंत्री जबाब दो", "आजादी की अमृत महोत्सव की आड़ में बलात्कारियों की सजा माफ करने वाला भाजपा सरकार शर्म करो" आदि नारे लगाते हुए प्रतिरोध मार्च मुख्य मार्गों से गुजरते हुए स्टेशन चौक पहुंचा. जोरदार नारेबाजी के बाद मार्च सभा में तब्दील हो गया.
  सभा को संबोधित करते हुए ऐपवा के राज्य सचिव शशि यादव ने मोदी सरकार से बिलकिस बानो के बलात्कारियों एवं जनसंहार के दोषियों को की सजा माफी रद्द कर बिलकिस बानो को इंसाफ देने की मांग की.
  सभा की अध्यक्षता करते हुए ऐपवा के जिला आध्यक्ष बंदना सिंह ने कहा कि आजादी की अमृत महोत्सव की आड़ में बलात्कारियों- हत्यारों की सजा माफी देश को शर्मशार करने के साथ ही महिला सम्मान विरोधी भाजपा सरकार की कदम है. प्रधानमंत्री को सजा माफी रद्द कर बलात्कारियों- हत्यारे को पुनः जेल में बंद करना चाहिए.
  जिला सचिव मनीषा कुमारी, नीलम देवी, शिव कुमारी देवी, सरिता कुमारी, रंजू कुमारी, सुलेखा कुमारी, शिव कुमारी देवी, सोनिया देवी, अनीता देवी, रजिया देवी, सिया देवी आदि ने संबोधित करते हुए देश एवं महिला सम्मान को ठेस पहुंचाने वाली भाजपा के मोदी सरकार को जम कर लताड़ा.
   विदित हो कि गुजरात में 2002 में हुए दंगों के दौरान बिलकिस बानो से गैंगरेप और उनके परिवार के 7 सदस्यों की हत्या की सजा काट रहे सभी 11 अभियुक्त को 15 अगस्त को सरकार ने गोधरा उप कारागार से छोड़ दिया.

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।