ब्रेकिंग न्यूज उन्नाव बाजार से सब्जी बेचकर रात 7 बजे वापस आ रहा था तभी सब्जी विक्रेता वृद्ध सड़क किनारे खड्डे में जा गिरा...
ब्रेकिंग न्यूज उन्नाव बाजार से सब्जी बेचकर रात 7 बजे वापस आ रहा था तभी सब्जी विक्रेता वृद्ध सड़क किनारे खड्डे में जा गिरा...
मनीष सिसोदिया की बढ़ीं मुश्किलें, देश छोड़ने पर रोक
दिल्ली में शराब घोटाले मामले में सीबीआई ने डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया समेत 14 लोगों के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर जारी किया है। सर्कुलर में उन आरोपियों के नाम हैं, जिनके खिलाफ सीबीआई ने एफआईआर दर्ज की है। हालांकि इसमें मुंबई की एंटरटनेमेंट इवेंट मैनेजमेंट कंपनी के सीईओ विजय नायर का नाम शामिल नहीं है।
सीबीआई द्वारा सर्कुलर जारी किए जाने के बाद मनीष सिसोदिया ने पीएम मोदी का एक वीडियो ट्वीट किया है। उसके साथ ही उन्होंने लिखा कि माना कि धीरे धीरे तो, मौसम भी बदलते रहते हैं, आपकी रफ़्तार से तो, हवाएं भी हैरान हैं साहब। एक अन्य ट्वीट में उन्होंने लिखा कि आपकी सारी रेड फैल हो गई, कुछ नहीं मिला, एक पैसे की हेरा फेरी नहीं मिली, अब आपने लुक आउट नोटिस जारी किया है कि मनीष सिसोदिया मिल नहीं रहा। ये क्या नौटंकी है? मैं खुलेआम दिल्ली में घूम रहा हूं, बताइए कहां आना है? आपको मैं मिल नहीं रहा?
बता दें कि इससे पहले दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने शनिवार को अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में गिरफ्तारी की आशंका जताई थी। उन्होंने कहा था कि केंद्र सरकार दिल्ली में शिक्षा के क्षेत्र में किए गए बड़े कामों पर ब्रेक लगाना चाहती है, इसीलिए हो सकता है कि 2-4 दिन में मुझे गिरफ्तार कर लिया जाए। इस बीच सीबीआई ने सिसोदिया समेत 14 लोगों के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी किया है। ये लुकआउट सर्कुलर सिसोदिया के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है क्योंकि अब ये लोग देश छोड़कर बाहर नहीं जा सकेंगे अगर इन्होंने ऐसा करने की कोशिश की तो उन्हें हिरासत में भी लिया जा सकता है।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
ब्रेकिंग न्यूज उन्नाव बाजार से सब्जी बेचकर रात 7 बजे वापस आ रहा था तभी सब्जी विक्रेता वृद्ध सड़क किनारे खड्डे में जा गिरा...
.विश्व में भगवान शनिदेव मंदिर इंदौर का अद्भुत रहस्य, धर्मशाला निर्माण के समय अचानक प्रकट हुई थी स्वयं भू शनिदेव की मूर्ति: विदेशी पर्यटको व श्रद्धालुओ की जन आस्था, 5 शनिवार में हल हो जाती हर समस्या.!!
जनता की शिकायतों एवं समस्याओं को स्थानीय स्तर पर त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से शासन के निर्देशानुसार तहसील महोली
Leave a Comment: