जनता की शिकायतों एवं समस्याओं को स्थानीय स्तर पर त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से शासन के निर्देशानुसार तहसील महोली


जनता की शिकायतों एवं समस्याओं को स्थानीय स्तर पर त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से शासन के निर्देशानुसार तहसील महोली में शनिवार को  विधायक महोली शशांक त्रिवेदी, जिलाधिकारी अनुज सिंह एवं पुलिस अधीक्षक घुले सुशील चन्द्रभान की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस सम्पन्न हुआ। सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान उन्होंने सभी शिकायतकर्ताओं की शिकायतों को एक-एक करके सुना एवं उनके प्रभावी निस्तारण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिये। जिलाधिकारी अनुज सिंह ने जोर देकर कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप सभी विभागाध्यक्ष कार्यवाही करते हुये शिकायतों को तय समय मेें निस्तारण सुनिश्चित करें, जिससे वह डिफाल्टर न होने पाये। शिकायतकर्ता के प्रकरण को निस्तारित करने का पूरा प्रयास संबंधित अधिकारी करें। शिकायतों के डिफाल्टर होने पर सम्बन्धित अधिकारी स्वंय जिम्मेदार होंगे। उन्होंने कहा कि शिकायतकर्ता से वार्ता अवश्य की जाये एवं शिकायतों का गुणवत्तापरक निस्तारण सुनिश्चित किया जाये। कार्यों में लापरवाही बरतने पर लेखपाल सचिन मिश्रा के कराये गये कार्यों की जांच के आदेश तहसीलदार को दिये।
    इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक घुले सुशील चन्द्रभान ने पुलिस विभाग से संबंधित शिकायतों को सुनकर उनके प्रभावी निस्तारण के निर्देश दिये। सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान उपजिलाधिकारी महोली पूनम भास्कर, जिला विकास अधिकारी हरिशचंद्र प्रजापति मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 मधु गैरोला, तहसीलदार सदर ज्ञानेन्द्र द्विवेदी सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। 
    तहसील महोली में सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर कुल 56 शिकायतों में से 06 का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया। इसी प्रकार से जनपद की अन्य तहसीलों में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में तहसील सिधौली में प्राप्त 73 प्रार्थना पत्रों में से 05, तहसील लहरपुर में प्राप्त 66 प्रार्थना पत्रों में से 04, तहसील मिश्रिख में प्राप्त 37 प्रार्थना पत्रों में से 05, तहसील महमूदाबाद में प्राप्त 74 प्रार्थना पत्रों में से 05, तहसील सदर में प्राप्त 58 प्रार्थना पत्रों में से 05, तहसील बिसवां में प्राप्त 54 प्रार्थना-पत्रों में से 04 शिकायतों का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया। शेष बची हुयी शिकायतों को पृष्ठांकित कर निर्धारित समयावधि के अन्दर संबंधित अधिकारी को निस्तारित करने के निर्देश दिये गये। अब तक टीवी न्यूज़ चैनल सीतापुर से लक्ष्मीकांत बाजपेई की रिपोर्ट

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।