कानपुर। श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व आज शुक्रवार को पूरे धूमधाम से मनाया जाएगा।


जन्माष्टमी आज, सुरक्षा इंतजाम पूरे
    सुरक्षा और व्यवस्था को लेकर दिए प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष को निर्देश ।
    जुलूस मार्ग, आयोजन स्थलों की तैयारियों की अधिकारियों ने की समीक्षा ।
    आयोजन कमेटियों के पदाधिकारी रहे संपर्क में दूर की गईं समस्याएं।
    आउटर सर्किल सभी मंदिरों का पुलिस ने किया निरीक्षण ।

कानपुर। श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व आज शुक्रवार को पूरे धूमधाम से मनाया जाएगा।  महामारी कोरोना के कारण पिछले कई सालों से जन्माष्टमी का आयोजन पूरे उल्लास से नहीं हो पा रहा था। परन्तु इस बार यह आयोजन फिर से अपने पूरे रंग से मनाने की तैयारी है । आउटर पुलिस ने अपने सुरक्षा इंतजाम पूरे कर लिये हैं। 

पुलिस अधीक्षक तेज स्वरूप सिंह के निर्देशानुसार जन्माष्टमी के आयोजन को लेकर सभी थाने और सर्किल स्तर पर बैठकें करके जो भी समस्या आयोजन कमेटी द्वारा बताई गईं उन्हें हल कर लिया गया। थाने के अंतर्गत आने वाले सभी मंदिरों पर पुख्ता सुरक्षा के निर्देश दिए व मंदिरों में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की समस्या ना हो ऐसे निर्देश दिए गए ।

श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पर्व की बैठकों में पुलिस अधीक्षक आउटर तेज स्वरूप सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक आदित्य कुमार शुक्ला समेत सर्किल के सभी अफसरों के साथ पुख्ता इंतजाम के लिए कई बैठकें कर सभी थानों मे श्री कृष्ण जन्माष्टमी को खूब धूमधाम से मनाने के निर्देश दिए । 

वही पुलिस अधीक्षक आउटर ने बताया कि पुलिस द्वारा सभी मंदिरों और गंगा घाटों की सुरक्षा में पर्याप्त पुलिस बल लगाया गया है। इसके साथ ही कानपुर आउटर पुलिस द्वारा समस्त सोशल मीडिया प्लेटफार्म भी सतर्क दृष्टि रखते हुये, ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों से भी मंदिरों और श्रद्धालुओं की सुरक्षा पुख्ता करेगी।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।