हाय,हाय और ताली बजाकर -बजाकर नक्सलियो से भिड़ेगे किन्नर


हाय,हाय और ताली बजाकर -बजाकर नक्सलियो से भिड़ेगे किन्नर
छत्तीसगढ़ सरकार ने 
 नक्सलियों से मुकाबला करने के लिए दर्जन भर थर्ड जेन्ड्रो का किया चयन

बस्तर: छ्त्तीसगढ़ के बस्तर में पहली बार थर्ड जेंडर श्रेणी के लोगों की पुलिस में भर्ती हुईं है। अब ये सभी नक्सल मोर्चे पर तैनात होंगी। हाथों में बंदूक उठा नक्सलियों के खिलाफ ऑपरेशन में जाएंगी। दरअसल, बस्तर संभाग में नक्सल मोर्चे पर एक नई फोर्स बस्तर फाइटर्स का गठन किया है। इसके तहत संभाग के सातों जिले में 300-300 पदों पर 2100 स्थानीय युवक-युवतियों की भर्ती की गई है। जब भर्ती प्रक्रिया चल रही थी तो उस समय थर्ड जेंडर श्रेणी के 12 लोगों ने जिनमें दिव्या, दामिनी, संध्या, सानू, रानी, हिमांशी, रिया, सीमा और बरखा ने भी आवेदन किया था। हालांकि, आइडेंटिटी समेत अन्य किसी कारण से इनके आवेदन को पहले रिजेक्ट किया गया था। लेकिन, फिर विरोध के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया।
जिसके बाद आवेदन करने में आ रही समस्याओं का निराकरण किया गया। फिर सभी के डॉक्यूमेंट एक्सेप्ट कर लिए गए। पुलिस अधिकारियों की माने तो ट्रांसजेंडर्स ने बस्तर फाइटर्स फोर्स के फिजिकल, लिखित और इंटरव्यू ये सभी टेस्ट पास किए। वहीं संभाग के 12 थर्ड जेंडर का चयन बस्तर फाइटर्स फोर्स के लिए किया गया है। बस्तर के IG सुंदरराज पी ने बताया कि, बस्तर में पहली बार तृतीय लिंग श्रेणी के लोगों का पुलिस में चयन हुआ है। नक्सलियों के खिलाफ अब ये भी हथियार उठाएंगी।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।