इंद्र कुमार मेघवाल जालौर राजस्थान हत्याकांड को लेकर निकाला गया कैंडल मार्च
बेरहमी से पिटाई की थी जिससे छात्र की एक आंख फूट गई थी और कान का पर्दा चला गया था चोट इतनी काफी थी कि अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी
राष्ट्रीय ध्वज हर देश के मान सम्मान का प्रतीक होता है हर देश वासी को अपने राष्ट्रीय ध्वज से स्नेह होता है।
अब नहीं सहा जाता राष्ट्रीय ध्वज का अपमान।
✍️ यूपी अब तक से जिला संवाददाता लव सिंह ✍️
राष्ट्रीय ध्वज हर देश के मान सम्मान का प्रतीक होता है हर देश वासी को अपने राष्ट्रीय ध्वज से स्नेह होता है। राष्ट्रीय ध्वज का अपमान देश के अपमान के तौर पर देखा जाता है। इसी कारण राष्ट्रीय ध्वज फहराने और रखने के नियम होते हैं ताकि ध्वज का अपमान न हो सके। हम आजादी से जितने दशक दूर जा रहे हैं उतना ही अपने ध्वज की गरिमा और आत्म सम्मान को भूलते जा रहे हैं।कभी देश के जिम्मेदार लापरवाही में ध्वज का अपमान करते हैं।तो कभी खिलौनों के तर्ज पर हम अपने बच्चों को प्लास्टिक के झंडे दिला कर खेलने के बाद वो प्लास्टिक नालियों और कचरे के ढेरों पर पड़ी दिखाई देती है।तो मन कुरछता है। मौजूदा सरकार द्वारा हर घर तिरंगा अभियान चलाया गया। जिस के अन्तर्गत हजारों की संख्या में 15 अगस्त के अवसर पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे का वितरण कर लोगों के घरों पर तिरंगा फहराया गया। अब शुरू हुआ राष्ट्रीय ध्वज के अपमान का सिलसिला जिन जाहिलो को राष्ट्रीय ध्वज के मान सम्मान के बारे में कोई जानकारी नहीं वो भी राष्ट्रीय ध्वज फहराने में लग गए।चाय की दुकान हो या सब्जी का ठेला या रिक्शा, टैम्पो,या ट्रक के साथ साथ साइकिल व मोटरसाइकिल तक पर राष्ट्रीय ध्वज दिखाई देने लगा।हद तो तब हो गई जब गजेडी ,शराबी, जुआरियों के हाथ तक हमारा राष्ट्रीय ध्वज पहुंच गया।सोचता हूं कि आजादी के मतवालों ने इसी तिरंगे के लिए अपने प्राणों की आहूति देकर इस देश को स्वतंत्र कराया तब आज हमारा ध्वज लहराया है।देश के हर नागरिक का तिरंगे पर उतना ही अधिकार है जितना देश के रखवालों और जिम्मेदारों का मगर क्या वास्तव में हम राष्ट्रीय ध्वज का का सम्मान कर पा रहे हैं। आजादी के लिए शहीद होने वाले मां भारती के लालों की कुर्बानी को हम कैसे मान रहे हैं। आखिर करोड़ों की संख्या में फहराए गए राष्ट्रीय ध्वज का बाद में क्या होगा।यह सब सोच कर रूह कांप उठती है ।हमारा अपना मानना है राष्ट्रीय ध्वज हर गांव, कस्बे,वार्ड, विधानसभा क्षेत्र में शासन प्रशासन की मौजूदगी में किसी जिम्मेदार के द्वारा फहराया जाना चाहिए और सड़कों से राष्ट्रीय ध्वज की दुकानों को खत्म कर देना चाहिए ताकि ध्वज राष्ट्र की शान का अपमान न हो सके
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
बेरहमी से पिटाई की थी जिससे छात्र की एक आंख फूट गई थी और कान का पर्दा चला गया था चोट इतनी काफी थी कि अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी
जसम की सांस्कृतिक यात्रा का समस्तीपुर पहुंचने पर भव्य स्वागत
सर्वप्रथम उप कृषि निदेशक द्वारा गत किसान दिवस बैठक में प्राप्त समस्याओं के निस्तरण की स्थिति से अवगत कराया गया
Leave a Comment: